स्नातक के 16 विषयों में नामांकन शुरू, डीएसपीएमयू ने बढ़ाई आवेदन तारीख

रांची
 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातक के 16 विषयों में एक बार फिर से नामांकन का मौका मिल रहा है। विवि की और से आवेदन के फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। इस संबंध में कुलपति डा राजीव मनोहर ने सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की।

कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुरुआत में ही पूर्व में सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों से पूर्ण जानकारी प्राप्त की।  इस दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  दिनांक 3 और 4 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे स्नातक के सभी विभागों में नामांकन हेतु खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन विश्वविद्यालय में किया जाना हैं।

चांसलर पोर्टल पुनः खोल दिया गया
उन्होंने कहा कि खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक और बाह्य विशेषज्ञों की टीम करने के उपरांत उसे संदर्भित विभागों में नामांकन के लिए अग्रसारित कर देगी।

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की समाप्ति के उपरांत पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की संख्या को देखते हुए उन विषयों के लिए चांसलर पोर्टल पुनः खोल दिया गया है।

इन विषयों में नामांकन का मौका
यह विषय हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, फिशरीज साइंस, इंटीग्रेटेड फिजिक्स, कथक डांस, खरिया, खोरठा, कुरमाली, मुंडारी, म्यूजिक, पंच परगनिया, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, संस्कृत, विजुअल आर्ट पेंटिंग और योगिक साइंस। इन सभी विषयों में विद्यार्थियों के लिए यह अवसर है कि वह 31 अगस्त 2026 तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से संदर्भित विषयों में नामांकन के लियें आवेदन कर सकते हैं।

 

Related Posts

अगर गृह मंत्री नर्मदा आएं तो उन्हें DYSP शर्मा और PI गढ़वी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक मिसाल कायम करनी चाहिए: निरंजन वसावा AAP

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और नर्मदा ज़िले के प्रेसिडेंट निरंजन वसावा ने एक वीडियो के ज़रिए गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब कर्मचारी…

अब्दासा में कंपनियों को पहाड़ काटने और झील खोदने की इजाज़त किसने दी? AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कायनात अंसारी अथा ने कलेक्टर को अर्जी देकर जांच की मांग की है।

आम आदमी पार्टी की गुजरात स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कायनात अंसारी अथा ने आज कच्छ जिले के कलेक्टर को एक पिटीशन दी। इस मुद्दे पर मीडिया से डिटेल में बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581