होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, कारोबारी के घर चल रही जांच, लुधियाना से हाल ही में आया था

होशियारपुर 

होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में आज सुबह से केंद्रीय एजेंसियों की टीम एक घर में छापेमारी कर रही है। टीम की ओर से घर की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार गोपाल नामक व्यक्ति, जो पहले लुधियाना में रहता था। पिछले चार महीनों से होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में रह रहा है। फिलहाल किसी भी अधिकारी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है।

पंजाब में 96 घंटे में ₹200 करोड़ का खेल

पंजाब में केंद्रीय एजेंसी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की पठानकोट में रेड के बाद 96 घंटे में 92 एकड़ शामलात (सरकारी) जमीन हड़पने के खेल की पूरी कहानी सामने आई है। चार्ज संभालते ही अफसर ने ये 200 करोड़ की जमीन पंचायत के बजाय 6 महिलाओं के नाम पर करने के आदेश दे दिए। अगले दिन अफसर रिटायर हो गया। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी केस दर्ज किया लेकिन अब ED की एंट्री से न केवल पूरी कहानी सामने आ रही है बल्कि '96 घंटे के खेल की पूरी स्क्रिप्ट', अवैध माइनिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क की परतें भी खुल रही हैं।

सरकारी जमीन के लिए ऐसे तैयार हुई 96 घंटे की 'स्क्रिप्ट'
    28 अक्टूबर 2022:
फाइल जमा, कार्रवाई नहीं: गोल पंचायत ने 92 एकड़ (734 कनाल 1 मरला) शामलात जमीन की निशानदेही के लिए फीस जमा करा दी, लेकिन तत्कालीन BDPO कुलदीप सिंह ने फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं की। कुलदीप सिंह पर कुछ मामले चल रहे थे, जिस वजह से 28 साल से उन्हें प्रमोशन नहीं मिली थी। वह रिटायरमेंट के नजदीक आ चुके थे।

    24 फरवरी 2023: प्रमोशन, अतिरिक्त चार्ज भी: इसी दौरान तत्कालीन एडीसी (रूरल डेवलपमेंट) बलराज सिंह का तबादला हो गया। जिसके बाद अचानक कुलदीप सिंह को बीडीपीओ से प्रमोट कर जिला विकास एवं पंचायत अफसर (DDPO) बना दिया गया। यही नहीं, उसी दिन उन्हें एडीसी (ग्रामीण विकास) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया। ED ने विजिलेंस FIR के हवाले से ये भी दावा किया कि यह नियुक्ति एक मंत्री की सिफारिश पर हुई थी।

    25-26 फरवरी 2023: छुट्टी के दो दिन: शनिवार और रविवार की सरकारी छुट्टी रही। इस वजह से सरकारी दफ्तर में इस जमीन से जुड़ा किसी तरह का कोई कामकाज नहीं हुआ।

    27 फरवरी 2023: तीसरे दिन 92 एकड़ जमीन का आदेश: चार्ज संभालने के तीसरे ही दिन कुलदीप सिंह ने जमीन को लेकर सुनवाई की। गोल पंचायत ने ये शामलात जमीन उन्हें देने की मांग की थी ताकि इससे पंचायती कामकाज में मदद ली जा सके। इसी जमीन को लेकर कुछ महिलाओं ने भी हक जताया था। कुलदीप सिंह ने बिना पंचायत का पक्ष सुने और बिना सभी दस्तावेजों की जांच पूरी किए 92 एकड़ शामलात जमीन 6 महिलाओं के नाम करने का आदेश जारी कर दिया।

    28 फरवरी 2023 : अगले दिन रिटायरमेंट: जमीन को महिलाओं के नाम करने के आदेश जारी करने के अगले ही दिन कुलदीप सिंह सरकारी सेवा से रिटायर हो गए।

पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ…

    2 मार्च 2023: सरपंच ने खोला मोर्चा: इसका पता चलते ही गोल पंचायत ने मामला उठाने का फैसला किया। इसके बाद गोल के तत्कालीन सरपंच सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की।

    10 अगस्त 2023: विजिलेंस की FIR: मुख्य सचिव के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने रिटायर्ड एडीसी कुलदीप सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया। इनमें वीना परमार, इंदरदीप कौर, भारती बांटा, तरसेम रानी, बलविंदर कौर, मनजीत कौर और परवीन कुमारी शामिल हैं। आरोप है कि इन्हीं के नाम पर जमीन दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि इस दौरान ये पूरी कहानी सामने नहीं आई।

    16-19 जुलाई 2026: ED की एंट्री, मामला फिर खुला: इसके बाद ED ने पठानकोट में 16 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में ₹1.75 करोड़ नकद जब्त किया, ₹91.34 लाख बैंक बैलेंस फ्रीज किया और अब पूरे नेटवर्क की मनी ट्रेल खंगालनी शुरू की। इसके बाद जांच में ये पूरा खेल सामने आया। सूत्रों के अनुसार, ED ने तारागढ़ के पूर्व सरपंच के घर भी छापेमारी की, जिनकी पत्नी और भाभी इस मामले में नामजद हैं। इसी कड़ी में कटारूचक्क गांव में भी जांच की गई।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581