एडमंड की हैट्रिक से ईस्ट बंगाल चैंपियन, 22 साल बाद जीता डूरंड कप

कोलकाता
ईस्ट बंगाल ने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बगान सुपर जायंट को 4-1 गोल से हराकर डूरंड कप पर 22 साल बाद कब्जा जमाया। रविवार को खचाखच भरे साल्टलेक स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में ईस्ट बंगाल की जीत के नायक एडमंड लालरिंडिका रहे, जिन्होंने पहले हाफ में ही तीन गोल दागकर मोहन बगान को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।

बिपिन सिंह ने 10वें मिनट में ईस्ट बंगाल का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही एडमंड ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। 22वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। 33वें मिनट में मनवीर सिंह ने मोहन बगान की ओर से गोल कर अंतर 3-1 किया, लेकिन पहले हाफ की समाप्ति से ठीक पहले 44वें मिनट में एडमंड ने गोल की हैट्रिक कर ईस्ट बंगाल को 4-1 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में मोहन बगान ने किए कई प्रयास
मोहन बगान ने पहले हाफ में बॉल पर अधिक कब्जा रखा और गोल के ज्यादा प्रयास भी किए, लेकिन ईस्ट बंगाल के जवाबी हमलों के आगे उसकी रणनीति बेअसर रही। दूसरे हाफ में भी मोहन बगान ने बाल पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा और लगातार हमले किए, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाया।

ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
ईस्ट बंगाल ने भी कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई। आखिरकार 4-1 की जीत के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद डूरंड कप की ट्राफी उठाई। मैच के अंतिम क्षणों में एक दिलचस्प वाकया हुआ। मैच समाप्त होने से कुछ क्षण पहले रेफरी द्वारा बजाई गई सीटी को ईस्ट बंगाल के समर्थकों ने फाइनल सीटी समझ लिया, जिसके बाद दर्शक दीर्घा में पटाखे चलने लगे। ईस्ट बंगाल ने 17वीं बार यह खिताब जीता है। इस जीत के साथ वह टूर्नामेंट के 139 साल के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम के रूप में मोहन बागान के बराबर पहुंच गया।

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले मौसम का अलर्ट, बिना अभ्यास के मैदान पर उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाना है। मैच से पहले शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581