131 करोड़ बालू घोटाले में ईडी सक्रिय, बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी

 पटना
 बांका जिले में 131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी की पटना क्षेत्रीय टीम ने महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की जांच के तहत की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी चंदक परिवार के पास है।

बड़े पैमाने पर क‍िया अवैध खनन
कंपनी का संचालन अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच बांका जिले में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया।

इसकी जानकारी राज्य के खनन विभाग को भी नहीं हो सकी। मामले की जांच के दौरान ईडी ने पटना से बांका जिले के बालू घाटों का भू-स्थानिक अध्ययन कराया।

खान एवं भू विज्ञान व‍िभाग ने कराई एफआईआर
संस्थान की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कंपनी ने करीब 131 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बालू का अवैध खनन किया।

इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण कानून की संबंधित धारा के तहत यह जानकारी बिहार राज्य खनन निगम को भेजी।

इसी आधार पर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को बांका में प्राथमिकी संख्या 365/2025 दर्ज कराई, जिसकी जांच अभी जारी है।

फिलहाल ईडी की छापेमारी आठ स्थानों पर चल रही है। इनमें बिहार के बांका और पटना, दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ठिकाने, राजस्थान के श्रीगंगानगर में चार और जयपुर में एक स्थान शामिल है।

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581