क्रिस्पी प्याज डोसा बनाने की आसान रेसिपी, नाश्ते में मिलेगा साउथ इंडियन स्वाद

साउथ इंडियन नाश्ते में डोसा काफी पसंद किया जाता है. सुबह के नाश्ते में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. डोसा कई तरह से बनाया जाता है और इन्हीं में से एक है ओनियन यानी प्याज डोसा. यह डोसा खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. अगर आप भी एक जैसा डोसा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो प्याज डोसा बना सकते हैं. इसमें प्याज और मसालों का स्वाद डोसे को और भी खास बना देता है. तो आइए जानते हैं घर पर प्याज डोसा बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप सूजी
1 कप चावल का आटा
3 प्याज, बारीक कटे हुए
3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा टुकड़ा अदरक, बारीक कटा हुआ
3 चम्मच भुने हुए काजू, कटे हुए
1/4 छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
जरूरत के अनुसार तेल

प्याज डोसा बनाएं कैसे?

  • प्याज डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में सूजी और चावल का आटा डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें हींग, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें. बर्तन को ढककर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें.
  • इस बीच प्याज, हरी मिर्च, अदरक और काजू को बारीक काट लें. तय समय के बाद डोसे का बैटर लें और इसमें प्याज को छोड़कर बाकी सभी कटी हुई चीजें डाल दें. अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर घोल को पतला कर लें. डोसे का घोल नॉर्मल डोसे के घोल से थोड़ा पतला होना चाहिए.
  • अब गैस पर तवा रखें और इसे मीडियम गैस पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें. एक करछी घोल लेकर तवे के बीच में डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैला दें.
  • अब ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज और थोड़ी हरी मिर्च डालें. चम्मच की मदद से प्याज को हल्का दबा दें, ताकि वह डोसे पर अच्छी तरह चिपक जाए. डोसे को 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
  • इसके बाद डोसे के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे तब तक सेंकें, जब तक नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए. अब डोसे को सावधानी से पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  • जब डोसा अच्छी तरह पक जाए तो इसे आधा मोड़कर प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी घोल से भी प्याज डोसे तैयार कर लें.
  • गरमा-गरम प्याज डोसे को नारियल की चटनी, सांभर या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें. इसका क्रिस्पी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

Related Posts

आज का राशिफल: रविवार को शनिदेव की विशेष कृपा, पांच राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि आज पॉजिटिव माइंडसेट के साथ दिन को शुरू करें। धन के मामले में आपको लाभ देखने को मिलेगा। पर्सनल लाइफ में खुशी महसूस करेंगे। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या…

महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

नई दिल्ली आजकल बालों को सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए लोग महंगे हेयर स्पा पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581