गूगल मैप्स पर चलाएं अपनी पसंदीदा McLaren F1, बस बदलनी होगी ये आसान सेटिंग

नई दिल्ली

गूगल मैप्स का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं, लेकिन इसमें ज्यादातर लोगों की कार एक ब्लू नेविगेशन एरो के रूप में दिखती है. आप इसे अपडेट कर सकते हैं. गूगल मैप्स ने एक अपडेट जारी किया है, जिसके तहत यूजर्स इस ब्लू एरो को मैकलारेन एफ1 (McLaren F1) अवतार में बदल सकते हैं. ये फीचर सीमित समय के लिए है। 

इस अवतार का इस्तेमाल सिर्फ 23 नवंबर 2026 के तक ही किया जा सकता है. दरअसल, गूगल मैप्स ने इस अपडेट को लास वेगास में चल रहे यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स को सेलिब्रेट करने के लिए जारी किया है. ये इवेंट 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगा. आइए जानते हैं आप इसे कैसे एक्टिव कर सकते हैं। 

कैसा काम करेगा ये फीचर? 
यूजर्स बहुत ही आसानी से मैकलारेन एफ1 अवतार को अपने गूगल मैप्स पर एक्टिव कर सकते हैं. सबसे पहले आपको गूगल मैप्स पर जाना होगा. यहां आपको टॉप राइट कॉर्नर में दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे। 

यहां से आपको सेटिंग में जाना होगा और फिर योर व्हीकल्स के विकल्प पर जाना होगा. इसके बाद आपको कार और टू-व्हीलर दोनों का विकल्प नजर आएगा. यहां आपको कार के विकल्प पर क्लिक करना होगा. अब आपके सामने कई तरह की कारों के विकल्प नजर आएंगे. यहां से आप मैकलारेन एफ1 को चुन सकते हैं। 

जैसे ये आप इसे सलेक्ट करेंगे, तो ये अवतार सिर्फ आपके फोन स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि कार के डिस्प्ले पर भी दिखेगा. एंड्रॉयड ऑटो या ऐपल कार प्ले के जरिए कार से फोन के कनेक्ट होने पर ये अपडेट हो जाएगा. ये सर्विस साइड अपडेट है, जो रोलआउट हो रहा है. हो सकता है कई यूजर्स को ये अपडेट तुरंत नहीं मिले। 

अगर आप सोच रहे हैं कि मैकलारेन एफ1 ही क्यों, तो इसकी शुरुआत पिछले साल गूगल और मैकलारेन रेसिंग के बीच हुई पार्टनरशिप से शुरू होती है. जैसा की ऊपर बताया गया है कि ये अवतार गूगल ने यूएस ग्रैंड प्रिक्स को सेलिब्रेट करने के लिए जोड़ा है. बहुत से लोगों के लिए ये अपडेट छोटा हो सकता है लेकिन फैन्स के लिए इसकी अहमियत काफी ज्यादा है। 

Related Posts

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581