छत्तीसगढ़ के कांकेर में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने पर तनाव

कांकेर.

कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाटकोंगेरा गांव के बाद अब ढेकुना गांव के ग्रामीणों ने धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है.

ग्रामीणों का कहना है कि शव को वापस निकालकर गांव से बाहर ईसाई धर्म के कब्रिस्तान में दफन किया जाए. मामले में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार, हाटकोंगेरा, ढेकुना और नारा गांव की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं. हाल ही में हाटकोंगेरा के धर्मांतरित व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गांवों की साझा सरहद पर दफनाकर किया था. इसके बाद से तीनों गांवों में इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध और बैठकों का दौर जारी है.

इससे पहले हाटकोंगेरा में भी शव दफन को लेकर दो दिनों तक विवाद चला था. ग्रामीणों ने सरपंच पर दफन की अनुमति देने का आरोप लगाया था. मामला इतना बढ़ा कि सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन भी दिया गया, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई. लेकिन अब पड़ोसी गांव ढेकुना के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कांकेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों की मांग है कि दफन किए गए शव को गांव की सीमा से हटाकर उस स्थान पर दफनाया जाए, जहां ईसाई समुदाय का कब्रिस्तान है.

ग्रामीणों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
ढेकुना गांव में इस मुद्दे पर देर रात ग्रामीणों की बैठक भी हुई. सरपंच ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर शव को गांव की सीमा से हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. बता दें कि कांकेर जिले में हाल के दिनों में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर कई गांवों में विवाद सामने आए हैं. लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. शव दफन से जुड़े विवाद अब जिले के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनते जा रहे हैं.

Related Posts

प्रवासी श्रमिकों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सात लाख का डाटा तैयार, विशेष शिविर लगेंगे

पटना राज्य में असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों का आधार आधारित डाटा बैंक बनेगा। इस डाटा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से शेयर किया जाएगा। ताकि सामाजिक सुरक्षा से…

दिल्ली की महिलाएं जरूर सेव करें ये दो नंबर, मुश्किल वक्त में आएंगे काम

 नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के नागरिकों से एक अपील की है और दो सबसे जरूरी नंबर के बारे में बताया है. उन्होंने महिला सुरक्षा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581