मुक्तिधाम की जमीन पर खेती करने वाले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, पोर्टल में रकबा गायब होने से संकट

कांकेर.

फसल गिरदावरी में मैदानी अमले की घोर लापरवाही ने किसानों को संकट में डाल दिया है. विभाग द्वारा कराए गए सर्वे पर धान उगाने वाले किसानों का रकबा पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रहा है. वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड में मुक्तिधाम की फोटो अपलोड कर भ्रामक जानकारी दर्ज कर दी गई है. इसके चलते किसान धान नहीं भेज पा रहे हैं.

ये केवल एक या दो किसानों की बात नहीं है। इस तरह के सैकड़ों किसान प्रभावित हैं और धान बेचने के लिए परेशान हैं. किसान अजय मोटवानी ने बताया कि वह बीते 25 सालों से धान की फसल लेते आ रहे हैं. हर वर्ष समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचते हैं, लेकिन इस बार टोकन कटाने पहुंचने पर उनका रकबा शून्य दिखा रहा है. ऑनलाइन में उनकी खेत की जगह मुक्तिधाम की फोटो लगा दी गई है, जिसके कारण वह बेहद परेशान होकर 4 दिनों से भटक रहे हैं. मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है.

50 पट्टाधारी किसानों को भी झटका
यही हाल जिले के विभिन्न इलाकों के किसानों का भी है। इरिकबुट्टा जहां नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया है वहां तकरीबन 208 किसान पंजीकृत हैं. किसानों में उम्मीद जगी कि अब नवीन धान खरीदी केंद्र में वह अपनी उपज बेचेंगे, लेकिन 50 पट्टाधारी किसानों को जोर का झटका लगा है. इन किसानों का रकबा शून्य दिखाए जाने से वह बेहद चिंतित और परेशान हैं. ऐसा नहीं कि इन किसानों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया हो. किसानों के मुताबिक उनके खेतों में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी.

मामला संज्ञान में आया है, सुधार किया जाएगा : कलेक्टर
इस मामले में कलेक्टर कुंदन कुमार का कहना है कि शून्य रकबा को लेकर मामला संज्ञान में आया है। हर जिलों में इस तरह की समस्याएं आ रही है, जिसे लेकर हमने यूएफआर के माध्यम से कैसे ठीक कराया जा सकता है इसके निर्देश जारी किए गए हैं.

Related Posts

MP में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा आसान, अब निर्धारित अस्पतालों से ही मिलेंगे सर्टिफिकेट

भोपाल. मध्य प्रदेश में अब कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय सहित केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न निगमों और मंडलों के अधीन संचालित अस्पतालों में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बन…

गोरखपुर में 17 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू, पूर्वांचल में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह में पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को लेकर पिछली सरकारों और अपनी सरकार के कार्यकाल की तुलना की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581