इस्लामाबाद अस्पताल में मची तबाही, भीषण आग में 15 नवजात बच्चों की मौत

इस्लामाबाद 

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के एक वॉर्ड में लगी, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे का सबसे दिल दहलाने वाला पहलू ये रहा कि आग जिस जगह पर लगी, वहां पर 15 नवजात बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। 

PIMS राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है और अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने डॉन अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 नवजात बच्चे भर्ती थे. घटना के कारणों और आग से हुए कुल नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने अस्पतालों में आग से बचाव और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

कैसे लगी थी आग?
बताया जा रहा है कि एसी यूनिट में लगे ऑक्सीजन कंप्रेसर के फटने के बाद आग भड़की. हालांकि हादसे की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अस्पताल में आग लगने के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस को मौके पर लगाया गया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रभावित हिस्से में पानी डालकर कूलिंग का काम किया, ताकि दोबारा आग न भड़के। 

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आग सुबह करीब 6:45 बजे नर्सरी में लगी और यहां मौजूद नवजात बच्चों को समय रहते निकाला नहीं जा सका. हादसे की पूरी जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है. अतिरिक्त उपायुक्त को समिति का प्रमुख बनाया गया है. समिति आग लगने के कारणों के साथ-साथ यह भी जांच करेगी कि आपात स्थिति में अस्पताल और बचाव दल की प्रतिक्रिया कैसी रही। 

Related Posts

Pakistan Hindu Population: 1941 से अब तक कितना बदला हिंदुओं का जनसंख्या अनुपात? ब्रिटिश रिपोर्ट के आंकड़ों ने खींचा ध्यान

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की स्थिति एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ब्रिटेन स्थित प्रवासी संगठन INSIGHT UK ने ब्रिटिश संसद में एक रिपोर्ट पेश कर…

बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों के कैंप को बनाया निशाना, BLF की महिला यूनिट समेत दो दस्तों के हमले का दावा

बलोचिस्तान पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सैन्य कैंप पर हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने बड़ा दावा किया है. संगठन के मुताबिक, उसकी लड़ाकू यूनिटों ने 1 अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581