उप मुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश, पैरामेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में न हो देरी

पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवम्बर के पूर्व करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल एवं सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग किए जाएंगे विकसित
विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अस्पताल प्रबंधकों की काउंसलिंग एवं आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवम्बर 2026 के पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है। नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधकों की काउंसलिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के मैदानी स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उप मुख्यमंत्री ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी), इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सृजन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विभागों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया भी समय-सीमा में पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी विभागीय एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूर्ण की जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त धनराजू एस. सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पटियाला पंजाब के अमृतसर से पश्चिम-बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ऐतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा…

एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हो रही ठगी, आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर करें जांच

 रांची  सरकारी नौकरी की चाहत और बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए ठगों ने अब रांची एयरपोर्ट के नाम का सहारा लिया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581