खान सर की बेल पर फैसला सोमवार को, कोर्ट ने सुनवाई की नई तारीख तय की

पटना
बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग विवाद में फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार (10 जुलाई) को भी फैसला नहीं हो सका। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के चलते मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई। अदालत ने अब अग्रिम जमानत पर आदेश देने की नई तारीख दी है। खान गलोबल स्टडीज सेंटर के बाहर 2 जून को हुई फायरिंग के मामले में खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। उनकी गिरफ्तारी पर पटना सिविल कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी थी। अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश आने तक यह रोक बरकरार रहेगी।

पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाने के लिए अब 13 जुलाई की तारीख तय की है। खान सर को फायरिंग केस में इंटरिम बेल मिलेगी या फिर उन्हें जेल जाना पड़ेगा, इसका फैसला अब सोमवार को होगा। खान सर के वकील अरविंद कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला जज छुट्टी पर हैं। इस कारण आज कोर्ट का आदेश नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश आने तक खान सर को मिली गिरफ्तारी से अंतरिम राहत लागू रहेगी।

कोर्ट में फैसला सुरक्षित
पटना के डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 8 जुलाई को अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख दिया था। आदेश सुनाने की तारीख 10 जुलाई तय की गई थी, लेकिन शुक्रवार को भी तारीख आगे खिसक गई।

अभी जेल में ही रहेंगे खान सर के दोनों गार्ड
फायरिंग के मामले में खान सर के दोनों निजी गार्ड प्रदीप कुमार एवं तालेबर सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी साथ-साथ सुनवाई चल रही है। उनकी याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 13 जुलाई को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका के साथ उनकी बेल पर भी आदेश पारित किया जाएगा। तब तक दोनों गार्ड जेल में ही रहेंगे। इसके अलावा खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े तीन अन्य कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सोमवार को फैसला आ सकता है।

रौशन आनंद सर के कोचिंग से हुआ था विवाद
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात को तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। इस दौरान खान सर के एक गार्ड की पिटाई कर दी गई थी। इसका आरोप बगल के कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु एकेडमी पर लगा था। बिहार पुलिस भर्ती रिजल्ट का क्रेडिट लेने को लेकर दोनों संस्थानों के बीच लड़ाई हुई थी।

इस केस में पुलिस ने ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 2 जून को जब दोनों कोचिंग सेंटर के बीच विवाद हुआ था, तब खान सर के दोनों गार्ड की ओर से हवा में फायरिंग की गई थी। इसकी अलग से एफआईआर थाने में दर्ज की गई, जिसमें फैजल खान को भी आरोपी बनाया गया। दोनों गार्ड ने पुलिस से कहा कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोली चलाई थी। इसी मामले में उनकी ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई।

Related Posts

फ्री में बर्तन चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को लगाया चूना, सूरजपुर में ठगी का खुलासा

 सूरजपुर सोना-चांदी और बर्तन चमकाने के बहाने गांवों में पहुंचकर महिलाओं को ठगने वाले पिता-पुत्र की करतूत सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में असली सोने-चांदी के…

3500 पेड़ों को खत्म करने की कथित साजिश का खुलासा, छत्तीसगढ़ के उदंती में पेड़ों के इलाज के लिए पहुंचे विशेषज्ञ

 गरियाबंद  सुखाने की साजिश का शिकार बने पेड़ों को स्वस्थ करने में महीनों और सालों तक देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। इसी चुनौती के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581