करेंसी एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी का खेल खत्म, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त किए 2.40 लाख रुपए

भोपाल 

प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नागरिकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले के थाना पचोर पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 02 लाख 40 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविन्द सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पचोर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

25 अगस्त को सारंगपुर निवासी फरियादी द्वारा थाना पचोर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक महिला एवं दो पुरुषों द्वारा पचोर मंडी में करेंसी एक्सचेंज के नाम पर छल-कपटपूर्वक उसके साथ 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पचोर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पचोर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धोखाधड़ी की राशि की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से धोखाधड़ी की राशि में से 02 लाख 40 हजार रुपये नगद जब्त किए।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। धोखाधड़ी की शेष राशि की बरामदगी तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित सहयोगियों के संबंध में विवेचना जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग एवं आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से निरंतर कार्रवाई कर रही है।

 

Related Posts

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता खुलेगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा: मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का सीएम योगी ने जताया आभार, उत्तर प्रदेश के सभी…

राजभर ने कहा- संविधान बचाने की बात करने वाले बताएं, सत्ता में आने पर संविधान बदलने की है तैयारी?

अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान: ओपी राजभर ओपी राजभर   सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581