फर्जी और अपात्र राशन कार्डों पर सख्ती, दिल्ली में लाखों लाभार्थियों के नाम हटे

नई दिल्ली
 दिल्ली सरकार ने पात्रता मानकों का उल्लंघन करने वाले 1.79 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद करीब 7.45 लाख लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से बाहर कर दिया गया है। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच अभियान में आय सीमा से अधिक होने, लंबे समय तक राशन नहीं लेने, मृत व्यक्तियों के नाम पर कार्ड चलने और डुप्लीकेट कार्ड जैसे मामले सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सबसे अधिक 1.44 लाख राशन कार्ड ऐसे परिवारों के पाए गए जिनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक थी।
ऐसे कार्ड से जुडे 6.47 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को हटा दिया गया। इसके अलावा 35 हजार से अधिक राशन कार्ड इसलिए रद्द किए गए क्योंकि संबंधित कार्ड धारकों ने लगातार 12 महीने तक सरकारी राशन नहीं लिया था।

इससे जुड़े 97,634 लाभार्थी भी योजना से बाहर हो गए। वहीं, मृत व्यक्तियों के नाम पर जारी राशन कार्डों से राशन लेने वाले 4,987 लाभार्थियों और डुप्लीकेट राशन कार्ड के जरिए लाभ लेने वाले 29,391 को भी सूची से हटाया गया है। विभाग द्वारा पहले किए गए सत्यापन में कुल 1,79,825 राशन कार्ड अमान्य पाए गए थे।

पात्र लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अपात्र लोगों को सूची से हटाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी राशन का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचे। विभाग आगे भी समय-समय पर राशन कार्डों का सत्यापन करता रहेगा, ताकि फर्जी, डुप्लीकेट या नियमों के विपरीत जारी कार्डों की पहचान कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

 

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581