8वें वेतन आयोग का पूरा अपडेट: सैलरी, HRA, फिटमेंट फैक्टर और DA पर जानें अब तक की हर बड़ी बात

 नई दिल्‍ली
देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार है. वहीं आयोग भी 8वें वेतन आयोग के तहत तेजी से काम कर रहा है. न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित आयोग कर्मचारियों के संगठनों, यूनियनों और हितधारकों के साथ लगातार बैठक करके जानकारी हासिल कर रहा है और उनकी मांगों को सुन रहा है। 

दूसरी ओर, हर विभाग द्वारा 8वें वेतन आयोग के तहत पोर्टल पर कर्मचारियों की जानकारी भी अपलोड कर दी गई है. अब इन डाटा का अध्‍ययन किया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा. आइए जानते हैं अभी तक इस वेतन आयो के तहत क्‍या-क्‍या अपडेट सामने आया है… 

कर्मचारियों और यूनियन के साथ बैठकें 
8th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और यूनियनों से फीडबैक मांगने के बाद उनके साथ बैठक जारी है. आयोग इन लोगों के साथ आमने-सामने बैठकर इनकी समस्‍याएं समझ रहा है. अभी तक दिल्‍ली, जयपुर, कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में बैठक हुई है। 

फिटमेंट फैक्‍टर पर चर्चा 
8वें वेतन आयोग के तहत सबसे ज्‍यादा फिटमेंट फैक्‍टर को लेकर चर्चा चल रही है. कर्मचारी संगठन 2.86x से लेकर 3.25x तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 3 गुना तक इजाफा हो सकता है। 

HRA और अन्‍य भत्ते में बढ़ोतरी की मांग
8वें वेतन आयोग के तहत हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) और अन्य भत्तों में संशोधन की मांग हो रही है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में किराए में बड़ी उछाल आई है. ऐसे में हाउस रेंट अलाउंस देने का फॉर्मूला बदलना चाहिए. ऐसे में इन चीजों में भी इजाफा हो सकता है, जो सीधे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में जुड़ सकता है। 

कब से हो सकता है लागू 
जिस हिसाब से 8वें वेतन आयोग पर काम चल रहा है, उस हिसाब से एक्‍सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि 2027 में इसे लागू कर दिया जाएगा. हालांकि, 8वां वेतन आयोग 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा. इसका मतलब है कि नया वेतनमान लागू होने के बाद एक साथ एरियर जोड़कर दिया जाएगा। 

Related Posts

मोबाइल यूजर्स सावधान! CERT-In ने दी सुरक्षा चेतावनी, हैकिंग से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

 नई दिल्ली लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है.भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने देशभर के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक…

12,668 करोड़ के कर्ज में डूबे वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर, NCLT का वेणुगोपाल धूत पर बड़ा फैसला

मुंबई संकट में फंसी कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर और निदेशक वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581