मेडिकल स्टोर खोलने के लिए जरूरी नियम और लाइसेंस की पूरी जानकारी

आज के समय में मेडिकल स्टोर या फार्मेसी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते दवाइयों की मांग तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि कई लोग मेडिकल स्टोर खोलने को एक फायदे का कारोबार मानते हैं. लेकिन यह समझना जरूरी है कि दवा का व्यवसाय किसी सामान्य दुकान की तरह नहीं है, बल्कि यह सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं.

क्या दूसरे के लाइसेंस पर केमिस्ट की दुकान खोली जा सकती है?
भारत में किसी दूसरे व्यक्ति के ड्रग लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर या केमिस्ट की दुकान नहीं खोली जा सकती है. यह पूरी तरह से अवैध है. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत ड्रग लाइसेंस नॉन-ट्रांसफरेबल होता है, यानी यह जिस व्यक्ति और जिस दुकान के नाम पर जारी होता है, वही इसका इस्तेमाल कर सकता है. किसी और के नाम पर लाइसेंस लेकर दुकान चलाना कानूनन अपराध माना जाता है.

लाइसेंस के नियम
ड्रग लाइसेंस हमेशा एक ही दुकान के लिए ही जारी किया जाता है. एक लाइसेंस पर दो या उससे ज्यादा दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं. अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है और लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है.

इस बीच हर मेडिकल स्टोर पर एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट का मौजूद होना अनिवार्य है. यह फार्मासिस्ट फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होना चाहिए और उसका नाम स्टेट फार्मेसी काउंसिल में दर्ज होना जरूरी है. दवाइयों की बिक्री उसी की निगरानी में की जानी चाहिए.

मेडिकल स्टोर खोलने के लिए योग्यता
मेडिकल स्टोर खोलने के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा (D. Pharm) या बैचलर इन फार्मा (B. Pharm) जैसी डिग्री जरूरी होती है. यह डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. बिना इन योग्यताओं के ड्रग लाइसेंस प्राप्त नहीं किया जा सकता.

अगर आपके पास डिग्री नहीं है तो क्या करें?
अगर आपके पास फार्मेसी की डिग्री नहीं है, तब भी आप मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको एक योग्य और लाइसेंस प्राप्त फार्मासिस्ट को हायर करना होगा, जो दुकान के कामकाजी समय में मौजूद होना चाहिए.

नियमों का उल्लंघन पड़ सकता है भारी
किसी और के लाइसेंस पर दुकान चलाना, लाइसेंस किराए पर देना या एक लाइसेंस पर कई दुकानें खोलना गैरकानूनी है. ऐसा करने पर भारी जुर्माना, लाइसेंस रद्द होने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

Related Posts

दिवाली 2026 की तैयारियां शुरू, जानें कब है धनतेरस, नरक चतुर्दशी और भाई दूज

Diwali 2026: रोशनी, उमंग और हर्षोल्लास का प्रतीक पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व छह नवंबर से आरंभ होने जा रहा है। इस बार तिथियों के अंतर के कारण पर्वों की…

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581