कोरबा होटल में धर्मांतरण के आरोप से मचा बवाल, बजरंग दल ने किया हंगामा

कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ और मारपीट भी हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

15 कमरे बुक, 40 लोगों के ठहरने की जानकारी
जानकारी के अनुसार, होटल स्टार इन में 15 कमरे बुक कराए गए थे। बताया जा रहा है कि यहां लाफा, पाली और कटघोरा क्षेत्र के करीब 40 लोग ठहरे हुए थे। इनमें 10 हिंदू परिवार शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जॉन मसीह के नाम से कमरे बुक कराए गए थे। होटल में प्रार्थना सभा होने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

ईसाई मिशनरी पर लगाए गंभीर आरोप
बजरंग दल प्रमुख राणा मुखर्जी ने ईसाई मिशनरी पर कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मानिकपुर स्थित इंडियन प्रेयर चर्च (IPC) के माध्यम से मतांतरण किए जाने का भी दावा किया है।

बिना आईडी ठहराने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। होटल में लोगों को बिना पहचान पत्र के ठहराए जाने का आरोप भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

मोहाली में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार, गमाडा बनाएगा 120 मीटर लंबा नया पुल

मोहाली. ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने शहर के पुराने प्रवेश द्वार बलौंगी पुल की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाया है। गमाडा 120 मीटर लंबे नए…

भोपाल रेल मंडल का बड़ा फैसला, खाली जमीन पर बनेंगी नई सुविधाएं; परिचालन और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

भोपाल  रेलवे परिसरों में लंबे समय से पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटाकर उपयोगी जगह बनाने की दिशा में भोपाल मंडल ने अक्टूबर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत एक महीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581