आयोग ने दूर किया संशय: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत अभियोजन का भय निराधार

रायपुर
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल न होने की स्थिति में पूर्व मतदाता भी पुनः नाम जुड़वाने के लिए बिना किसी संकोच के फॉर्म-6 भर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए मतदाताओं के असमंजस व संशय को दूर किया है।

 संशय और आयोग का स्पष्टीकरण:
आयोग के संज्ञान में यह बात आई थी कि कई ऐसे मतदाता, जो पूर्व में पंजीकृत थे लेकिन वर्तमान में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम छूट गया है, फॉर्म-6 भरने में झिझक रहे थे। फॉर्म-6 में यह घोषणा (डिक्लेरेशन) देनी होती है कि उनका नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। मतदाताओं को आशंका थी कि पूर्व में पंजीकृत होने के कारण यह घोषणा 'गलत घोषणा' (False Declaration) मानी जाएगी और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत उन पर दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

 इस पर स्पष्ट करते हुए आयोग ने कहा है कि:
* यदि किसी नागरिक का नाम वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो अंतिम सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उसे नए सिरे से फॉर्म-6 प्रस्तुत करना आवश्यक है, भले ही वह पूर्व में मतदाता रहा हो।
* ऐसी परिस्थिति में केवल इस आधार पर फॉर्म-6 भरना गलत या झूठी घोषणा नहीं माना जाएगा कि आवेदक पहले से पंजीकृत था।

 माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का संदर्भ:
आयोग का यह रुख माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या W.P. (C) No. 14955/2026 (निलोत्पल दत्ता व अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग व अन्य, निर्णय दिनांक 14.10.2026) में दिए गए आदेश के अनुरूप है।

माननीय अदालत ने स्पष्ट किया था कि इस संदर्भ में गलत घोषणा संबंधी आशंका पूरी तरह निराधार है और ऐसे आवेदक नियमानुसार फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।

 कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी:
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देशित किया है कि केवल इस आधार पर किसी भी आवेदक के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई न की जाए कि उसका नाम पहले की किसी मतदाता सूची में था। आवेदक को केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान सूची में पहले से पंजीकृत न हो और आवेदन विधिक नियमों के अनुरूप हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और नाम न होने पर समय रहते फॉर्म-6 भरकर निर्वाचक नामावली में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।

Related Posts

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

चंडीगढ़. वर्धमान ग्रुप के चेयरमेन और उद्योगपति एसपी ओसवाल को कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायपालिका के अधिकारियों के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर सात करोड़ रुपये की ठगी करने के…

सोनपुर मेले में खरीदारी और मनोरंजन का महासंगम, जादूगरों के शो से जलपरी तक आकर्षण बढ़ा रहे

हाजीपुर  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मीना बाजार से नखास रोड और लकड़ी बाजार से चिड़िया बाजार तक दुकानों की कतारें सजी हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581