‘आइए, मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग जगत को दिया भरोसा

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री से मिले श्याम सेल एंड पॉवर कम्पनी के पदाधिकारी
पीथमपुर में दूसरी यूनिट लगाने के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का किया अनुरोध

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रसन्नता व्यक्त की है कि उद्योगपति और निवेशक प्रदेश में निवेश करने में रूचि दर्शा रहे है। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली देश के दिल में निवेश करने के इच्छुक प्रत्येक निवेशक का दिल से स्वागत है। मुख्यमंत्री से मंगलवार को मप्र विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में श्याम सेल एंड पावर कम्पनी लिमिटेड के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। कम्पनी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल एवं चीफ आपरेटिंग आफिसर दीपक कुमार गौर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी कम्पनी की भावी परियोजनाओं की जानकारी दी।

पॉवर कंपनी के निवेशकों ने बताया कि उनकी कंपनी स्टेनलेस स्टील बनाती है। धार जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र पीथमपुर में उनकी एक निर्माण इकाई पहले से ही संचालित है। इस निर्माण इकाई में कंपनी ने 550 करोड़ रुपए का निवेश कर 1300 लोगों को रोजगार दिया है। कंपनी पीथमपुर में ही अपनी दूसरी उत्पादन इकाई प्रारंभ करना चाहती है। कंपनी इसमें करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश कर 1000 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने की मंशा रखती है। इसके लिए उन्हें पीथमपुर में ही अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से उन्हें अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया।

प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कम्पनी को प्रदेश की सभी नवीन औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई है। कम्पनी ने अपनी दूसरी निर्माण इकाई की स्थापना के लिए भी पीथमपुर को ही चुना है। कम्पनी को इस दूसरी निर्माण इकाई के लिए 25 एकड़ भूमि पहले ही दी जा चुकी है। परंतु कंपनी को इससे भी अधिक भूमि की आवश्यकता है। इस अवसर पर म.प्र. औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चन्द्रमौली शुक्ला एवं अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related Posts

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की मैनिफेस्टो कमेटी का हिस्सा बनाया…

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग की समस्या होगी दूर, यातायात व्यवस्था बनेगी सुगमChief Minister Vishnu Deo Sai inaugurated the state’s first automated multi-level car parking facility based on shuttle technology.

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में छत्तीसगढ़ की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। बिलासपुर स्मार्ट सिटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581