सीएम योगी ने ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना प्रक्रिया में की भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया

सीएम ने की दूसरे चरण की स्व-गणना प्रक्रिया में सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील

गोरखपुर
जनगणना 2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत जारी स्व-गणना अभियान में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने 30 नवंबर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों से हिस्सेदारी की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा उपस्थित रहीं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का ऑनलाइन फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री ने स्व-गणना पोर्टल पर जाकर समस्त प्रश्नावली (40 प्रश्न) के सापेक्ष अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने सभी कॉलम को पूर्ण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य है। आज (गुरुवार) को गोरखपुर में 'जनगणना-2027' के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। सभी सम्मानित उत्तर प्रदेश वासियों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।’

Related Posts

यूपी की अभ्युदय योजना बनी युवाओं का सहारा, 138 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

अभ्युदय योजना से उड़ान भर रहे युवाओं के सपने, 10 केंद्रों से 138 को मिली सफलता योगी सरकार में 157 केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी, आर्थिक रूप से…

रंग दे बसंती’ कार्यक्रम में युवाओं ने बिखेरे अध्यात्म, देशभक्ति और संस्कृति के रंग

'उत्सव प्रदेश' के युवाओं ने जमाए अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग 'रंग दे बसंती' ने 1090 चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के सपनों को दी उड़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581