गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा है हमारी प्राथमिकता: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
 
मंत्री के निर्देश पर आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव

आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे संचालित

रायपुर
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।

निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। विशेष रूप से 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि वे भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

इस निर्धारित अवधि में बच्चों को पूर्व तय समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE गतिविधियां) के साथ-साथ पूरक पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य आवश्यक सेवाएं प्रातः 11:00 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपने निर्धारित जॉब चार्ट के अनुसार शेष कार्यों का निष्पादन करेंगी। साथ ही, गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श देने की महत्वपूर्ण सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत कार्यकर्ता केंद्र बंद होने के बाद घर-घर जाकर माताओं को जागरूक करेंगी।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गर्म हवाओं और उच्च तापमान के बीच बच्चों को सुरक्षित रूप से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके साथ ही, सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें और जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें, ताकि जमीनी स्तर पर निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 01 जुलाई  से आंगनबाड़ी केंद्र पुनः अपने सामान्य समय प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे तक (6 घंटे) संचालित होंगे।

Related Posts

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी हजारों परिवारों को भी लाभ

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण का…

तकनीकी अड़चनें भी नहीं रोक पाईं रफ्तार, योगी सरकार ने दीपावली से पहले 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचाया मानदेय

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों काे मानदेय का भुगतान करने के निर्देश दिये थे ताकि सभी त्योहार को धूमधाम से मना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581