मुख्य सचिव ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहायता वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जयपुर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से संचालित बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (एक्सटर्नली एडेड प्रोजेक्ट्स) की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी), जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) तथा न्यू डेवलपमेंट बैंक सहित विभिन्न वैश्विक वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में सड़क अवसंरचना, ऊर्जा, पेयजल, जल संसाधन, ड्रेनेज, स्वच्छता, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी कार्यकारी एजेंसियां एवं संबंधित विभाग परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वित्तीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

श्रीनिवास ने सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिन विभागों ने उत्कृष्ट कार्य किया है, उनकी बेस्ट प्रैक्टिसेज को अन्य विभाग भी अपनाएं। उन्होंने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के बजट पर अनावश्यक वित्तीय भार न पड़े।

बैठक में वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि स्वायत्त शासन, जल संसाधन, वन, सार्वजनिक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, नगरीय विकास एवं आवासन तथा वित्त विभाग से संबंधित 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की 12 परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। इसके अतिरिक्त 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की 4 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।

 

Related Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

मुख्यमंत्री साय रायपुर में आयोजित ‘तरंग 2.0 स्टेट यूथ मेडिकल फेस्ट-2026’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिल रहा निःशुल्क उपचार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा शिक्षा को मिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581