मुख्य सचिव बर्णवाल ने की आर्मी डे परेड की तैयारियों की समीक्षा

शौर्य और गौरवपूर्ण होंगे आर्मी डे परेड सहित अन्य कार्यक्रम

भोपाल
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने आगामी 15 जनवरी को भोपाल में आर्मी डे परेड के मुख्य आयोजन और इससे पूर्व होने वाले अन्य कार्यक्रमों को शौर्य और गौरवपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी संबंधित विभाग को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव बर्णवाल ने बुधवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के साथ आयोजन स्थलों की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, आवास, प्रोटोकॉल एवं प्रचार-प्रसार आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा अब तक की गयी तैयारी की जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह संजय कुमार शुक्ला एवं सामान्य प्रशासन शिवशेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव बर्णवाल ने निर्देश दिए कि आर्मी डे परेड के मुख्य आयोजन के लिए भेल स्थित कालीबाड़ी मार्ग पुनरूद्धार और रिसर्फेसिंग सहित विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग की कार्रवाई तय समय-सीमा में कर ली जाए। लोक निर्माण विभाग ने आश्वस्त किया कि ये सभी कार्य आगामी 1 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि मुख्य आयोजन के लिए अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों सहित लगभग 45 हजार दर्शकों के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएं किए जाने की योजना बनाकर लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा समन्वय से कार्य प्रारम्भ किया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और एयर-शो
टी.टी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति कार्यक्रम तथा भोपाल अपर लेक में होने वाले एयर शो के लिए भी सेना के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्य सचिव बर्णवाल ने निर्देश दिए कि उक्त कार्यक्रमों में यातायात, पार्किंग, प्रवेश, निकास एवं समग्र सुरक्षा व्यवस्था की कार्य-योजना तैयार कर पुलिस आयुक्त भोपाल और ट्रैफिक पुलिस प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव ने तीनों कार्यक्रमों के लिए अतिथियों के आवागमन एवं बैठक आदि व्यवस्था के लिए आरक्षित स्थानों की जानकारी ली और बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा। एयर-शो के आयोजन को वृहद-स्वरूप देने के लिए आर्मी से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिहर्सल के दौरान सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग हों
मुख्य सचिव बर्णवाल ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाली रिहर्सल के चलते नागरिकों और वाहनों आदि के लिए आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मार्गों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे नागरिकों को असुविधा न हों। उन्होंने निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्गों का सुधार कार्य करें और आवश्यक संकेत लगाएं, जिससे नागरिकों को बिल्कुल भी असुविधा नहीं हो। बर्णवाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के कार्यों की बेहतर ब्रांडिग के साथ ही सिहंस्थ और प्रदेश के सांची, खजुराहो, भीमबेटका, ओरछा सहित पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रदर्शन किया जाए। कलेक्टर भोपाल ने अब तक किए गए विभिन्न कार्यों एवं आगामी कार्य-योजना का प्रस्तुतिकरण दिया।

 

Related Posts

एनडीएमसी की बड़ी पहल, लुटियंस दिल्ली में स्ट्रीट लाइट सुधारने पर खर्च होंगे 18.26 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली  संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और खर्च में बचत के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली के 700 अंधेरे स्थानों को रोशन करने की योजना…

इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था होगी मजबूत, अंबाला में अलग बिजली लाइन बिछाने की तैयारी

अंबाला शहर से पंचकूला, छावनी और नारायणगढ़ तक इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा की राह में अब बिजली का अड़ंगा दूर करने की तैयारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581