छपरा: बालू-पत्थर परिवहन पर सख्ती, अब हर वाहन को लेना होगा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास

छपरा

 बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने राज्य में अन्य राज्यों से लघु खनिज लेकर प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

विभाग के अनुसार 10 जून से बाहरी राज्यों से बालू, पत्थर तथा अन्य लघु खनिज लेकर बिहार आने वाले सभी वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) लेना अनिवार्य होगा।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खनिज परिवहन को पारदर्शी बनाना, अवैध ढुलाई पर रोक लगाना तथा राज्य के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि परिवहन चालान में खनिज की मात्रा वजन के रूप में दर्ज है तो ट्रांजिट पास के लिए 60 रुपये प्रति मीट्रिक टन तथा मात्रा आयतन के रूप में अंकित होने पर 85 रुपये प्रति घनमीटर की दर से शुल्क निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से एक ही चालान का बार-बार उपयोग कर खनिज ढुलाई की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही बिहार में आयातित खनिजों का सटीक आंकड़ा भी उपलब्ध हो सकेगा।

पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
खनिज विकास पदाधिकारी सर्वेश कुमार संभव ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित वाहन मालिकों को आईएसटीपी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से वाहन मालिक पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। अन्य राज्यों से खनिज स्रोत पर परिवहन चालान जारी होने के छह घंटे के भीतर वाहन पर लदे खनिज की मात्रा के अनुसार ऑनलाइन ट्रांजिट पास प्राप्त करना आवश्यक होगा। ट्रांजिट पास का भुगतान भी पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।

विभाग ने यह भी बताया है कि आईएसटीपी की वैधता मूल खनिज परिवहन चालान की वैधता के अनुरूप होगी। परिवहन के दौरान वाहन चालक के पास ट्रांजिट पास के साथ-साथ संबंधित राज्य द्वारा निर्गत वैध खनिज परिवहन चालान भी होना जरूरी है।

जांच के दौरान दोनों में से कोई एक दस्तावेज नहीं मिलने पर बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019, यथा संशोधित 2026 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनिज परिवहन में जब्त किए गए वाहनों को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। सारण के खनिज विकास पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं से नए नियमों का पूर्ण अनुपालन करने की अपील की है।

 

Related Posts

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने DA और DR में किया 5% इजाफा

लखनऊ  केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है. दिवाली से ठीक एक दिन पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स…

दीपावली के बाद यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे अलर्ट, 50 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 140 अतिरिक्त कोच

जयपुर  त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 111 स्पेशल ट्रेनों के 925 ट्रिप चलाए जा रहे हैं। वहीं, 7 से 11…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581