जुड़वा भाइयों की उपलब्धि से छपार रांगरान स्कूल और क्षेत्र हुआ गौरवान्वित

 तोशाम
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपार रांगरान के जुड़वा भाइयों मासूम और मयंक ने पहली ही कोशिश में नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का सपना साकार करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। छात्र मासूम ने नीट-2026 में 603 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 9146 तथा ओबीसी रैंक 4033 हासिल की।

वहीं मयंक ने 602 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 9472 एवं ओबीसी रैंक 4187 प्राप्त की। दोनों ने पहली बार नीट परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

दोनों मूल रूप से गांव झांवरी के निवासी हैं। उनके पिता सरकारी मॉडल स्कूल भूना में जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं, जबकि माता नीतू देवी गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार एवं प्रवक्ता दीपचंद ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…

मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य

रायपुर  सूरजपुर जिला के ग्राम केशवनगर की मती सोनकुमारी प्रजापति अपने हुनर और मेहनत से पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। वे मिट्टी से दीये, गुल्लक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581