Chandigarh Weather: AI मॉडल से बारिश का सटीक पूर्वानुमान लगाने की तैयारी, ट्रायल शुरू

चंडीगढ़.

बारिश होगी या नहीं, गर्मी कितनी पड़ेगी और मौसम कब करवट लेगा… इन सवालों का जवाब अब आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अधिक सटीक मिल सकता है। किसानों से लेकर आम लोगों तक, हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी पर मौसम का असर पड़ता है। ऐसे में मौसम के पूर्वानुमान को अधिक सटीक बनाने के लिए मौसम विभाग अब तकनीक का सहारा ले रहा है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए एआई माॅडल का ट्रायल शुरू किया गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र की ओर से एआई आधारित माॅडल की कार्यप्रणाली को परखा जा रहा है। इसके जरिए मौसम से जुड़े विभिन्न आंकड़ों का विश्लेषण कर पूर्वानुमान को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया परीक्षण के दौर में है। मौसम विभाग के अधिकारी यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि एआई माॅडल मौसम की अलग-अलग परिस्थितियों का पूर्वानुमान लगाने में कितना कारगर साबित होता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि एआई की मदद से मौसम का पूर्वानुमान लगाने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। ट्रायल के परिणामों के आधार पर आगे की योजना तय की जाएगी।

आम लोगों को होगा फायदा
अगर एआई माॅडल का ट्रायल सफल रहता है और इसके परिणाम उम्मीद के मुताबिक आते हैं तो भविष्य में मौसम के पूर्वानुमान में इसका इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है। इससे मौसम की जानकारी पहले से अधिक तेजी और सटीकता के साथ उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा आम लोगों के साथ किसानों, यात्रियों और मौसम पर निर्भर विभिन्न क्षेत्रों को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल एआइ माॅडल परीक्षण के चरण में है और इसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर आगे की योजना ट्रायल के परिणामों के बाद ही तय होगी।

Related Posts

BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित

पटना  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शुक्रवार को विभिन्न भर्तियों का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया, जिसमें सभी तिथियां संभावित हैं। कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, आयुर्वेदिक व…

सोनपुर मेला घूमने वालों के लिए खास तैयारी, मौत का कुआं, रंग-बिरंगे झूले और लजीज व्यंजन करेंगे आकर्षित

नयागांव (सारण)  विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में इस बार आस्था, परंपरा और व्यापार के साथ मनोरंजन व खान-पान का भी भरपूर रंग देखने को मिलेगा। मेले में मौत का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581