जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा: सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल से कर सकती हैं विवाह

टीवी गलियारों में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 41 की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही हैं. जेनिफर को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल संग शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी. शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होगी.

कौन हैं जेनिफर का दूल्हा?
जेनिफर की दूसरी शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. उनकी शादी की रिपोर्ट्स सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. जेनिफर का घर फिर से बसते देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. लेकिन कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर जेनिफर का होने वाला हमसफर कौन है? तो आइए जानते हैं…

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट लंबे समय से सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माइल को सीक्रेटली डेट कर रही हैं. विलियम बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं. मगर वो इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते. रिपोर्ट्स की मानें तो वो फाइनेंशियल सेक्टर में काम करते हैं. उन्होंने डिजिटल एसेट्स, ट्रेनिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट्स में काम किया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि विलियम को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है. वो मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं. यह भी बताया गया है कि विलियम से मिलने जेनिफरअक्सर सिंगापुर ट्रैवल करती हैं. वहां दोनों मीडिया के कैमरों से दूर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. एक मुलाकात के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने हां कह दिया था. दोनों अब अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं.

कब होगी शादी?
रिपोर्ट में इनसाइडर के हवाले से बताया गया है- जेनिफर और विलियम एक साथ बहुत खुश हैं. उन्हें और उनके प्यारे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है. छुट्टियों के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दिया था. अब वो अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. जेनिफर शादी के लिए वेंडर्स की लिस्ट बना रही हैं.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जेनिफर और विलियम की शादी इस साल सितंबर या अक्टूबर के महीने या फिर दिसंबर-जनवरी में हो सकती है. वेडिंग डेट अभी फाइनल नहीं हुई है. हालांकि, जेनिफर ने अब तक अपनी शादी की रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है.

बता दें कि जेनिफर की पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में की थी. मगर 2 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब जेनिफर की दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
 

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581