25 जुलाई से हरिद्वार रूट पर बढ़ेगी बस सेवा, यात्रियों को राहत

फरीदाबाद
कांवड़ यात्रा को लेकर हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको देखते हुए हरिद्वार रूट पर चार अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक रही तो अस्थायी परमिट लेकर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा, ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह होगी बस की टाइमिंग
फरीदाबाद डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि फिलहाल बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए दो नियमित बसें संचालित हो रही हैं। इनमें पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे और दूसरी बस रात आठ बजे रवाना होती है। वहीं पलवल से वाया बल्लभगढ़ होकर हरिद्वार जाने वाली एक बस भी प्रतिदिन सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले 25 जुलाई से बसों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यातायात पुलिस से रूट डायवर्जन की जानकारी मिलते ही उसी के अनुरूप बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Related Posts

धनतेरस से पहले झारखंड की महिलाओं को राहत, 2500 रुपये की सम्मान राशि DBT से खाते में पहुंची

 रांची  धनतेरस एवं दीपावली से पहले रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 7 महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर माह की सम्मान राशि…

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़. दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाई की मिठास न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटने के लिए लोग तरह-तरह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

रिश्वतकांड में पूर्व DIG भुल्लर पर शिकंजा मजबूत, कोर्ट में गवाहों ने पहचानी आरोपी की आवाज

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581