BPSC TRE 4.0 भर्ती: 46,882 पदों का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा

 बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग 3-4 दिन में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। परीक्षा कराने वाले अधिकारी ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि नोटिफिकेशन आने के बाद बीपीएससई टीआरई 4.0 के आवेदन 25 या 26 अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में अब आपको नोटिफिकेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना है। यह बिल्कुल ऑफिशियल अपडेट है।

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 क्यों हुई देर?
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जब आयोग ने यह जानकारी दे दी है कि 22 से 27 सितंबर 2026 टीआरई 4 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। तो विलंब की बात इसमें नहीं है। आमतौर पर परीक्षा से 3 महीने पहले प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर हम अन्य कामों पर ध्यान देने लगते हैं। लेकिन अभी 6 महीने बाकी है। ऐसे में मुझे समझ नहीं आता कि विज्ञापन को लेकर इतनी हड़बड़ी क्यो हैं? कुछ लोग बहकावे में आकर परेशान हो रहे हैं।नोटिफिकेशन में देर होने के 2-3 कारण थे। पहला गेस्ट टीचर को लेकर मामला अटका हुआ था जो शिक्षा विभाग से हमें प्राप्त हो गया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में भी महिला आरक्षण के बारे में थोड़ी त्रुटि थी, जो अब बेहतर हो गई है। इसके अलावा भी कुछ परिवर्तन किए जिसके कारण देर हुई।

टीआरई 4.0 में वैकेंसी कितनी हैं?
टीआरई 4.0 में कुल 46882 रिक्तियां हैं। इसमें शिक्षा विभाग में पहली 5वीं कक्षा तक 10, 778 वैकेंसी, 6-8 तक 8583, माध्यमिक वर्ग 9-10 तक 9082, उच्च माध्यमिक 11-12 में 16,774 वैकेंसी हैं। वहीं एससी-एसटी कल्याण विभाग में पहली से 5वीं में 239, 6-9 कक्षा तक 316, कक्षा 11-12 में 489 और प्रधानाध्यापक की 09 रिक्तियां हैं। वहीं अल्पसंख्यक विभाग में कक्षा 9-10 तक 98, कक्षा 11 से 12वीं तक 180 और प्रधानाध्यापक में 09 रिक्तियां हैं।

25 या 26 अप्रैल से शुरू BPSC TRE 4.0 फॉर्म
बिहार टीआरई 4.0 में दो प्रमुख बदलाव
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि टीआरई 4.0 फॉर्म को लेकर इस बार दो प्रमुख बदलाव किए गए हैं। जिन्हें अभ्यर्थियों को ध्यान में रखना चाहिए।

    1. इस बार फॉर्म भरने के समय ही 38 जिलों की चॉइस उनको देना होगा। यह आपको बहुत सावधानी पूर्वक भरना होगा। क्योंकि अगर आप किसी और जिले का चॉइस देते है लेकिन रैंक के हिसाब से आपको कोई अन्य जिला मिल रहा है, तो आपका नहीं होगा। मान लीजिए 30 जिला का चॉइस देते हैं लेकिन आपने वर्ग 6-8 तक में अप्लाई किया है लेकिन रैंक के हिसाब से आपको 32 या 33 जिला मिल रहा है तो आपका नहीं हो पाएगा। इसीलिए इसमें 38 जिलों का चॉइस जरूर भरें। जो 2-3 जिले आपको नहीं चाहिए आप उन्हें छोड़ सकते हैं।
    2. फॉर्म फीस की पेमेंट को लेकर भी अभ्यर्थियों को समस्या आती है। जो अभ्यर्थी अंतिम तिथि या आखिरी दो दिन में फॉर्म भरते हैं, उनकी शिकायतें ऐसी आई है कि उनकी तरफ से पेमेंट हो गई लेकिन आयोग को पेमेंट नहीं दिखता है। इसीलिए इस बार आपको पेमेंट पहले नहीं करनी होगी। इसके बाद आपको फॉर्म भरने का लिंक प्राप्त होगा।

बिहार शिक्षक भर्ती 2026 फॉर्म डेट
बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 3-4 दिन में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 25 से 26 अप्रैल के आसपास रखी जाएगी। क्योंकि 25 से 30 अप्रैल तक 71वीं कंबाइंड मुख्य परीक्षा है। जिसके एडमिट कार्ड की तारीख बीच में है, क्योंकि आयोग यह नहीं चाहता है कि कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत नहीं आए। इसीलिए फॉर्म भरने की डेट बाद में रखी गई है।

Related Posts

Rashifal 8 November 2026: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, करियर और कारोबार में मिल सकती है सफलता

मेष राशि आज के दिन मेष राशि को बंपर लाभ हो सकता है। पिछले निवेशों से धन आएगा। प्रेम जीवन को शानदार बनाने के लिए शांत रहें। प्रोफेशनल रूप से,…

दिवाली की सजावट में न करें ये 5 गलतियां, एक चूक से लग सकती है घर में आग

दिवाली आने वाली है और ऐसे में घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है. कोई बालकनी में रंग-बिरंगी झालर लगाता है, तो कोई छत और दरवाजे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581