यूपी में बीजेपी का मिशन 2027 तेज, एमपी के CM मोहन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके गृह राज्य उत्तरप्रदेश में चुनौती देंगे। वे यूपी की 48 से 71 सीटों पर उतरेंगे। इसकी अघोषित शुरुआत  वाराणसी से हो चुकी है। हालांकि सीएम वाराणसी में अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसका सीधे तौर पर चुनाव से सरोकार नहीं है। लेकिन बड़ा संकेत इस बात से लगाया जा सकता है कि आयोजन में सीएम डॉ. यादव ही शामिल हुए, जबकि यूपी के दो बड़े कद्दावर नेता सीएम योगी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव आयोजन का हिस्सा नहीं बने।

सूत्रों के अनुसार, सीएम डॉ. यादव को आंध्रप्रदेश से भी बुलावा था। वहां भी गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ, लेकिन कई कारणों के चलते मुख्यमंत्री ने यूपी को चुना। असल में यूपी विधानसभा चुनाव की अब केवल घोषणा होनी बाकी है उसके पहले ही सभी दल सक्रिय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि पार्टी खुद चाहती है कि पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों का मूवमेंट यूपी में शुरू हो। सभी अपने- अपने स्तर पर सक्रियता से काम करें।

जिन सीटों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उतारने की योजना है, उनमें से 75 फीसदी सीटों पर सपा का कब्जा हैं। भाजपा हर हाल में इन सीटों को जीतना चाहती है। यहां के मतदाताओं का मन जीतने के लिए पहले से पार्टी कई रणनीतियों पर अंदरखाने काम भी कर रही है।

खासकर ओबीसी और इस वर्ग में शामिल यादव मतदाताओं में पैठ बनाने के लिए पार्टी के पास इस समय मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सा बड़ा चेहरा है। इसकी कई वजह भी है, जैसे- डॉ. यादव का वर्तमान में यूपी से सटे पड़ोसी राज्य का मुख्यमंत्री और यादव समाज से बड़ा ओबीसी चेहरा होना है। डॉ. यादव पहले से ही यूपी को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। यूं कहे कि जितनी बार मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ मप्र नहीं आए, उससे अधिक बार डॉ. यादव यूपी का भ्रमण कर चुके हैं।

Related Posts

ऑटोमोबाइल सेक्टर का सबसे बड़ा शो बनने जा रहा भारत मोबिलिटी एक्सपो, 50 देशों की होगी भागीदारी

 नई दिल्ली ऑटोमोबाइल की दुनिया में भारत एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने जा रहा है. इस बार मामला सिर्फ नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग तक सीमित नहीं होगा.…

कुलगाम में सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, आतंकी हमले में 3 CRPF जवान घायल

कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकी हमला हुआ है। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581