राजपुरा में भाजपा ने चुनावी ताकत दिखाई, 23 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र

राजपुरा नगर

राजपुरा नगर काउंसिल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राजपुरा नगर कौंसिल के 31 वार्डों में से भाजपा के 23 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 16 मई होने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा की ओर से नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे रुपिंदर सिंह रूपी ने बताया कि 23 उम्मीदवारों की फाइलें पूरी होने के बाद उनके नामांकन पत्र संबंधित चुनाव अधिकारियों के पास जमा करवा दिए गए हैं। शेष उम्मीदवारों की फाइलें भी तैयार की जा रही हैं और शनिवार तक सभी प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर देंगे।

रुपिंदर सिंह रूपी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है तथा आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा सरकार बनाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि राजपुरा नगर काउंसिल चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। साथ ही कहा कि पार्टी शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Related Posts

सौर ऊर्जा से रोशन हुआ भोपाल रेल मंडल, बिजली उत्पादन से रेलवे ने बचाए 1.05 करोड़ रुपये

भोपाल  भारतीय रेलवे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में रेलवे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेल…

बोधगया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध आयोजन की तैयारी, कई देशों के भिक्षु और श्रद्धालु होंगे शामिल

बोधगया(गयाजी)  भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्म के बड़े आयोजन की गवाह बनने जा रही है। दिसंबर में यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से हजारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581