यूपी चुनाव 2027 पर BJP का मंथन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनेगी रणनीति; शाह और योगी होंगे शामिल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी कल 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन करेंगे। 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी. सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता तक पहुंच बनाने पर भी चर्चा होगी। 

2027 चुनाव के लिए तैयार होगा रोडमैप

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को चुनाव के लिए सक्रिय करने की रणनीति बनाई जाएगी. पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और सरकार की प्राथमिकताएं तय करना है।  

बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश का चुनाव सामने है, इसलिए चुनाव की दृष्टि से पार्टी और संगठन, सरकार किस तरह से आगे बढ़ेंगे, 2027 में 2017 से बड़ी विजय दर्ज हो, प्रचंड बहुमत से विजय दर्ज हो, इसके लिए भी कार्य योजना बनाई जाएगी। 

बीजेपी की बैठक पर सपा ने उठाए सवाल
बीजेपी की चुनावी तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने बैठक को लेकर निशाना साधा है. सपा का आरोप है कि अगर सरकार ने जनता के लिए काम किया होता, तो उसे इतनी बैठकें करने की जरूरत नहीं पड़ती. सपा ने बीजेपी के खिलाफ जनता में नाराजगी होने का दावा किया है. पार्टी ने कहा कि आगामी चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी। 

समाजवादी पार्टी के नेता दीपक रंजन ने कहा कि अब ये कितनी भी बैठकें कर लें, कितनी भी एक्सरसाइज कर लें, अब कुछ होने-वाने वाला नहीं है. जनता बस इनके खिलाफ जो है बटन दबाने का इंतजार कर रही है और PDA की सरकार आने के लिए तैयार है। 

एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए आगामी चुनाव के लिए संगठन और सरकार की प्राथमिकताएं तय करने की तैयारी में है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने सरकार के कामकाज और जनता की नाराजगी को मुद्दा बनाया है। 

 

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581