भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति को भाजपा ने बताया कांग्रेस के लिए आईना, एशिया पावर इंडेक्स का दिया हवाला

नई दिल्ली

 एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट में भारत की मजबूत स्थिति को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने का कहा कि इससे विपक्षी दल को वास्तविकता का एहसास हुआ है। पार्टी ने कहा कि भारत क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

लोवी इंस्टीट्यूट के अनुसार, भारत का स्कोर 0.5 अंक बढ़कर 40.5 हो गया है। भारत ने एशिया में तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है और रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता बताया गया है।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के साथ गोल्डमैन सैक्स, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की हालिया रिपोर्टों का हवाला दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं के दौरान भारत को बदनाम करने के लिए सबसे खराब शब्दावली का इस्तेमाल करने" का आरोप लगाया।

प्रसाद ने आगे कहा कि यह सभी रिपोर्टें ऑनलाइन उपलब्ध हैं। राहुल गांधी, न तो आप खुद पढ़ते हैं और न ही आपको पढ़ाने वाले पढ़ते हैं। उन्होंने राहुल से पूछा कि आप किस आधार पर कह रहे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य बेहद अंधकारमय है और इसमें कोई विकास नहीं हो रहा?

भाजपा वरिष्ठ नेता ने पूछा कि राहुल जी, क्या आपने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है? प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू की सीख का भी पालन नहीं करते। नेहरू कहा करते थे कि विदेश नीति पर सहमति होनी चाहिए, खासकर विदेश में।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत इंडेक्स में शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बनाए रखते हुए प्रभाव बढ़ाने वाला एकमात्र प्रमुख शक्ति वाला देश है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य तबाह हो सकता है, जबकि मोदी के नेतृत्व में भारत का भविष्य ‘सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘झूठ की गूंज’ को वास्तविकता का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि भारत का 40.5 का स्कोर उसके बढ़ते रणनीतिक प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उस देश की प्रगति को दर्शाता है, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े ने कहा कि दुनिया भारत के ‘उत्थान के दशक’ को स्वीकार कर रही है। जो लोग विदेशों में भारत को कमजोर बताते हैं, उन्हें दुनिया के आकलन को पढ़ना चाहिए।

Related Posts

रक्षा बलों के डिजिटल नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, व्हाट्सएप ग्रुप का होगा सिक्योरिटी ऑडिट

नई दिल्ली भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी साइबर सुरक्षा का खुलासा किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को अधिकारियों से हवाले से बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों…

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर लिस्ट जारी, पीएम मोदी ने हासिल किया दूसरा स्थान

नई दिल्ली भारत ने एशिया में अपनी ताकत और प्रभाव को एक बार फिर साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की 2026 एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581