बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द, आयोग ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से दूर रहने को कहा

 पटना

बिहार पुलिस में दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1,799 पदों के लिए आयोजित की गई मुख्य लिखित परीक्षा को कैंस‍िल कर दिया है। 

आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई इस लिखित परीक्षा को रद्द करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 

अभ्यर्थियों की मांग के आगे झुका आयोग
गौरतलब है कि 27 मई को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही 1,799 पदों के लिए मैदान में उतरे अभ्यर्थी इस परीक्षा को रद्द करने की मांग लगातार कर रहे थे. अभ्यर्थियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों और विवादों के बीच आखिरकार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा है। 

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि "अपरिहार्य कारणों" से 27 मई को आयोजित दोनों पालियों की मुख्य लिखित परीक्षा को निरस्त किया जाता है। 

नई तारीख का इंतजार, दलालों से सावधान रहने की अपील
परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नजरें दोबारा होने वाली परीक्षा की तिथियों पर टिक गई हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम (Re-Exam) यानी नई लिखित परीक्षा की तारीख की सूचना जल्द ही अलग से जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करते रहें. सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द होने के बाद फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। 

इसके साथ ही आयोग ने सख्त हिदायत जारी करते हुए अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी दावा करने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहने को कहा है. आयोग ने अपील की है कि यदि किसी को भी सेटिंग या धांधली से जुड़ा कोई संदेह या सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. बहरहाल, परीक्षा रद्द होने से जहां एक तरफ अभ्यर्थियों की लंबी लड़ाई रंग लाई है, वहीं अब नए सिरे से परीक्षा की तैयारी और सटीक तारीखों के ऐलान का इंतजार शुरू हो गया है। 

Related Posts

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

दिल्ली की सरकारी महिला यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 1 करोड़ का पैकेज, MotorQ ने दिया ऑफर

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT और NIT को प्रमुख संस्थान माना जाता है लेकिन कई अन्य सरकारी काॅलेज भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से पहचान बना रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581