बिहार स्कूल टाइमिंग अपडेट, 6 अप्रैल से 12:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई, भीषण गर्मी को देखते हुए समय बदला

 पटना

बिहार में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके. यह नई व्यवस्था 6 अप्रैल से लागू होकर 31 मई तक चलेगी. गर्मी की छुट्टियों से पहले तक स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगे.

नए टाइम टेबल के बारे में जानिए
नए टाइम टेबल के अनुसार अब स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:30 बजे तक पढ़ाई होगी. दिन की शुरुआत प्रार्थना और अन्य गतिविधियों से होगी, जिसके बाद रेगुलर क्लासेज चलेंगी. सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी. इसके बाद 10 मिनट तक शिक्षकों की बैठक होगी. इसमें दिनभर की समीक्षा और आगे की योजना बनाई जाएगी.

क्या- क्या बदलाव हुआ
गर्मी को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन यानी मिड-डे मील की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है और सभी को एक साथ खाना खिलाना मुश्किल है, वहां दो हिस्सों में भोजन कराने की छूट दी गई है. कुछ बच्चे ब्रेक में खाना खाएंगे, जबकि बाकी बच्चे तीसरी या चौथी क्लास के दौरान भोजन कर सकेंगे. इस

दौरान पढ़ाई का काम भी जारी रहेगा.
जहां स्कूल दो शिफ्ट में चलते हैं, वहां स्थानीय हालात के हिसाब से समय तय करने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है. डीएम को भी जरूरत पड़ने पर स्कूल के समय में बदलाव करने की छूट दी गई है.

Related Posts

बिहार के संस्कृत कॉलेज कर्मियों को राहत, हाईकोर्ट ने नौकरी सुरक्षित रखते हुए वेतन देने का दिया निर्देश

पटना  पटना हाईकोर्ट ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों एंव कर्मियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को वैध करार देते…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर किया उनका स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर किया उनका स्मरण विधानसभा के सेंट्रल हॉल में की पुष्पांजलि अर्पित भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581