बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

बेंगलुरु

लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2026 में अपनी तीसरी हार का सामना बुधवार, 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एलएसजी की टीम चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर भी 146 रन ही बना पाई। यहां आरसीबी के गेंदबाजों की भी तारीफ बनती है, जिन्होंने कसी हुई गेंदबाजी कर लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया। हालांकि 147 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए लखनऊ ने एक ऐसी बड़ी गलती की, जिसे कहा जा सकता है कि यही उनकी हार की वजह भी बनी।

LSG के पास पहले ही ओवर में था विराट कोहली को आउट करने का मौका
मोहम्मद शमी ने आरसीबी के खिलाफ पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर से कुल 6 रन ही लुटाए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली स्ट्राइक पर थे। कोहली ने शमी की गेंद को हलके हाथों से खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद सीधा फील्डर हिम्मत सिंह के पास गई। कोहली रन के लिए दौड़ पड़े थे और फील्डर गेंद के बेहद नजदीक था, तब सॉल्ट ने रन लेने से इनकार किया, मगर तब तक कोहली आधी क्रीज तक पहुंच गए थे।

रनआउट करने के प्रयास में हिम्मत सिंह ने अपनी नजरें गेंद से हटा ली थी, जिस वजह से वह गेंद को उठा ही नहीं पाए। गेंद फील्डर से दूर चली गई जिसके बाद सॉल्ट रन के लिए दौड़ और रन पूरा किया।

अगर इस मौके पर लखनऊ सुपर जाएंट्स विराट कोहली को आउट करने में कामयाब रहता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

विराट कोहली ने खेली शानदार पारी
इस जीवनदान के बाद विराट कोहली लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे। विराट ने 6 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। हालांकि वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए। आवेश खान के 11वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विराट लॉन्ग ऑन की दिशा में कैच थमा बैठे। हालांकि कोहली आरसीबी की जीत की नींव रख चुके थे।

कैसा रहा RCB vs LSG मैच?
रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े।

सुपर जाइंट्स की ओर से प्रिंस यादव (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पांच मैच में तीसरी हार से नहीं बचा पाए।

इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है।

रसिख (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। कृणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया।

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581