बंगाल चुनाव में हंगामा: EVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच री-पोल की तैयारी

कोलकाता

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच ईवीएम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीनों में उसके चुनाव चिह्न ‘कमल’ वाले बटन को टेप लगाकर ढक दिया गया, जिससे मतदाता अपनी पसंद का वोट नहीं दे सके। इस आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है और चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र के कई बूथों पर यह गड़बड़ी हुई।

उनके अनुसार, हरिणडांगा हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 144 (भाग 170) और बूथ 189 सहित कई जगहों पर भाजपा के विकल्प को टेप से ब्लॉक कर दिया गया। भाजपा ने इसे “डायमंड हार्बर मॉडल” बताते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया।

शाह और सुवेंदु में हुई बात

इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस है, जबकि भाजपा नेताओं ने आरोपों के जरिए सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले क्षेत्र डायमंड हार्बर की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं, फलता से तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान का नाम भी विवादों में घिरा है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी दो विशिष्ट बूथों का जिक्र करते हुए पुनर्मतदान की मांग की और इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचाने का दावा किया।

खबर है कि शाह और सुवेंदु के बीच टेलीफोन पर काफी देर बात हुई है जिसमें उन्होंने अधिकारी से पूरी स्थिति की जानकारी ली। सुवेंदु ने दावा किया कि यह अभिषेक बनर्जी और उनके करीबी जहांगीर खान का पुराना तरीका है, जिसे इस विधानसभा चुनाव में भी दोहराने की कोशिश की गई है।
आयोग की चेतावनीः सीसीटीवी से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर होगी कार्रवाई

इधर, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आयोग इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी ईवीएम के बटन पर टेप लगाए जाने की पुष्टि होगी, वहां अनिवार्य रूप से पुनर्मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने “जीरो टालरेंस” नीति का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अधिक पाई गईं, तो पूरे क्षेत्र में भी री-पोल कराया जा सकता है।

आयोग के अनुसार, मॉक पोल के दौरान ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वोटिंग के दौरान ही शरारती तत्वों ने मशीनों से छेड़छाड़ की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

छिटपुट चुनावी हिंसा और तनाव के बीच भवानीपुर सहित कुछ अन्य इलाकों में भी झड़प और विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं। कुल मिलाकर, दूसरे चरण की वोटिंग ने जहां राजनीतिक तापमान बढ़ाया है, वहीं बटन पर टेप विवाद ने नई बहस को जन्म दे दिया है।

 

Related Posts

वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, 60 पदाधिकारियों पर संगठन का एक्शन

भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते…

विदेशी फंडिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, दिपके-रांका पर लगाए आरोप

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581