SECL में आग पर काबू पाने की जंग जारी, लगातार दूसरे दिन चला राहत और बचाव अभियान

कोरबा.

SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग शुक्रवार को भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। कोयले के विशाल भंडार में आग लगातार धधक रही है, जिससे SECL को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए SECL के टैंकर वाहनों की मदद से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

वहीं आग प्रभावित क्षेत्र में डोजर चलाकर कोयले को अलग-अलग करने का कार्य भी किया जा रहा है। डोजर के आग की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए उस पर भी पानी का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप भी सामने आए हैं। जान जोखिम में डालकर आग लगे कोयले के बीच डोजर के संचालन किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझाने के प्रयास जारी है।

भीषण गर्मी से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि बरसात से पहले SECL द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि खदान क्षेत्र में हर दो-तीन दिन के अंतराल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कोयला भंडारण की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और राहत कार्य लगातार जारी है।

Related Posts

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7-8 नवंबर को CM योगी करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

 लखनऊ    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वह दीपोत्सव और दीपावली से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शनिवार…

दिव्या मित्तल के बाद अनुपमा सरोज का इस्तीफा, यूपी की सियासत में उतरने की संभावना

लखनऊ आईएएस रहीं दिव्या मित्तल के इस्तीफे के दो महीने बाद यूपी की एक और महिला अफसर का नौकरी से मन भर गया। उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581