बैरावास की सान्या यादव ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गाड़े झंडे, रजत पदक से सिर्फ 3 सेंटीमीटर पीछे रहीं

नारनौल
 जापान में एशियाई खेलों के दौरान पदक जीतने की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं बैरावास की बेटी सान्या यादव ने अब राष्ट्रीय मंच पर दमदार वापसी की है। नई दिल्ली में चल रही 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सान्या ने महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 52.45 मीटर चक्का फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद सान्या की यह उपलब्धि उनके लिए अहम है। साथ ही, उन्होंने दिखाया है कि एक प्रतियोगिता का नतीजा उनके हौसले और मेहनत को कमजोर नहीं कर सकता।

इनके हिस्से आए पदक
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आठ से 11 अक्टूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में महिला डिस्कस थ्रो का मुकाबला कड़ा रहा। हरियाणा की सीमा कालीरमण ने 57.63 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की निकिता कुमारी ने 52.48 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि सान्या 52.45 मीटर के प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सान्या और रजत पदक विजेता के प्रदर्शन में केवल तीन सेंटीमीटर का अंतर रहा।

वायुसेना में हैं पिता
गांव बैरावास निवासी सान्या के पिता महेंद्र सिंह यादव वायुसेना में कार्यरत हैं। बेटी के खेल करियर को आगे बढ़ाने के लिए मां कृष्णा यादव ने देहरादून में उसके साथ रहकर प्रशिक्षण और रोजमर्रा की जरूरतों की जिम्मेदारी संभाली। कोच जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हुए सान्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और एशियन गेम्स तक पहुंचीं। अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर उन्होंने फिर अपनी क्षमता साबित की है।

Related Posts

मैच फिक्सिंग के आरोप में टेनिस खिलाड़ी पर 24 साल का प्रतिबंध, ITIA ने की कार्रवाई

 नई दिल्ली टेनिस जगत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. सर्बिया के 29 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक पर मैच फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को कथित भ्रष्ट नेटवर्क…

कुलदीप यादव के दमदार रिकॉर्ड के बावजूद टीम से बाहर रखने पर हैरान अश्विन, चयन पर उठाए सवाल

नई दिल्ली  वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581