5 लाख कर्मचारियों की हड़ताल टालने की कोशिश! पंजाब सरकार ने बुलाई अहम बैठक

चंडीगढ़.

पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों की ओर से 27 अगस्त को घोषित सामूहिक अवकाश के बीच पंजाब सरकार ने बातचीत की पहल की है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बैठक के लिए बुलाया है।

बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर 27 अगस्त को सरकारी विभागों में सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज पूरी तरह ठप करने का फैसला किया है।

अवकाश के लिए कर दिया आवेदन
बताया जा रहा है कि करीब दो लाख कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। संगठनों का दावा है कि राज्य में करीब पांच लाख कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने की संभावना है। ऐसे में सरकारी कामकाज और आम लोगों से जुड़े सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। कर्मचारी संगठन अन्य लंबित मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

27 अगस्त को अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी
वहीं, पंजाब के विभिन्न जिलों में डीसी कार्यालयों में तैनात मिनिस्ट्रियल स्टाफ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण पहले से ही प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। यदि 27 अगस्त को बड़ी संख्या में कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहते हैं तो आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपने काम करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में भी सामूहिक अवकाश का असर पड़ने की आशंका है। अब सभी की नजरें आज होने वाली बैठक पर हैं। कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच सहमति बनती है या 27 अगस्त का सामूहिक अवकाश जारी रहता है, इसका फैसला बैठक के बाद स्पष्ट होगा। पंजाब सरकार बातचीत कर 27 के सामूहिक अवकाश को वापस लेने के लिए पूरी तैयारी में है।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन तक पहुंची छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प परंपरा, बेलमेटल कलाकारों का बढ़ा मान

छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात…

काशी की देव दीपावली होगी खास, ड्रोन शो और रोशनी से जगमगाएगा गंगा का आसमान

वाराणसी काशी की देव दीपावली इस बार गंगा घाटों के साथ आसमान में भी भव्यता बिखेरेगी। 24 नवंबर को होने वाले आयोजन में पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581