बिलासपुर में ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड, डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ने पर SSP का एक्शन

बिलासपुर.

बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। लेकिन, सोमवार की सुबह बैसाखू, राजेश, राजू, एक महिला को थाने से छोड़ दिया गया। इससे नाराज एसएसपी रजनेश सिंह ने कोनी थाने के ASI उमेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, कोनी पुलिस ने डीजल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उनके पास से पुलिस ने 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन और डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ जब्त की है। बताया गया कि मामले में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्रवाई का वीडियो
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होने लगे। जिसमें कोनी थाने की टीम ग्राम पंचायत सेमरताल के भदौरियाखार (बरपाली) में छापेमारी करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान बैसाखु लोनिया, उसके बेटे राजू लोनिया, राजेश लोनिया, भानु लोनिया को बाकी साथियों के साथ डीजल चोरी करने के आरोप में पकड़ कर थाने ले जाया गया। वीडियो में आरोपियों के हाथ पर हथकडी लगी है। जिसमें कई लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन, सोमवार की सुबह कार्रवाई के दौरान बैसाखू, राजेश, राजू, एक महिला को थाने से छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए लेनदेन के गंभीर आरोप भी लगाए गए।

ट्रेलर मालिक ने दर्ज कराई थी डीजल चोरी की शिकायत
पिछले 11 जुलाई को एक ट्रेलर मालिक ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके ट्रेलर में रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाने के लिए करीब 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। रास्ते में चालक ने नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने केवल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को 12 जुलाई को सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग गतौरी क्षेत्र में चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान उन्हें देखकर तीन आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-18 जेडजी-2645 और सीजी-10 बीके-0938 से 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने में इस्तेमाल पाइप और लोहे की छड़ बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32), निवासी सीलपुर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और भानु प्रसाद लोनिया (37), निवासी बरपाली भदोरिया खार के रूप में हुई है।

भड़के एसएसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड
इधर, आरोपियों को थाने से छोड़ने की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को हुई। उन्हें बताया गया कि पुलिस अफसरों ने पांच संदेहियों को पकड़ा था, जिसमें दो लोगों को ही गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि एएसआई उमेश उपाध्याय इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताए बिना ही तीन आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। इससे नाराज एसएसपी ने एएसआई उमेश उपाध्याय के आचरण को संदिग्ध माना है। उन्होंने एएसआई उपाध्याय को कदाचरण प्रदर्शित करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीएसपी कोतवाली गगन कुमार को मामले की प्रारंभिक जांच कर 7 दिनों के भीतर प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581