2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन का प्लान, संजू और वैभव बाहर

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का खुलासा किया है. उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर संजू सैमसन को उन्होंने शामिल नहीं किया. इतना ही नहीं, अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी पैरवी की है.

रविचंद्रन  अश्विन ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. बल्लेबाजी क्रम में उन्होंने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन को भी चुना. साथ ही उनका मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी शुभमन गिल ही करें.

ऑलराउंडर्स के तौर पर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को जगह दी. जबकि स्पिन विभाग में उनकी पहली पसंद कुलदीप यादव रहे. वहीं अश्विन ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को चुना.

इन खिलाड़ियों पर अश्विन को संशय
रविचंद्रन अश्विन ने कुछ खिलाड़ियों को 'शायद' (Maybe) की सूची में रखा. इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला भविष्य के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

रविचंद्रन अश्विन के बयान का सबसे बड़ा आकर्षण भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर था. भुवनेश्वर ने 2022 के बाद से कोई ओडीआई मैच नहीं खेला है, लेकिन अश्विन का मानना है कि अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत को उनके अनुभव की जरूरत पड़ेगी.

रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकइंफो से कहा, 'मैं भुवनेश्वर कुमार से बात करूंगा. उन्हें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खेलने चाहिए, ताकि वे पूरी तरह तैयार होकर साउथ अफ्रीका जाएं. मुझे लगता है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत को उनकी जरूरत होगी.'

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले दो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस दौरान 30 मैचों में 45 विकेट लिए. ओडीआई क्रिकेट में भुवनेश्वर के नाम पर 121 मैचों में 141 विकेट दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/42 रहा है, जबकि इकोनॉमी रेट 5.08 रही.

वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर) और भुवनेश्वर कुमार.

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581