प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार

रायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी  अशफाक खान के लिए अपना पक्का मकान होना वर्षों पुराना सपना था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने परिवार के लिए पक्का घर बनाने में असमर्थ थे। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई और उनके पक्के घर का सपना साकार हुआ।

 अशफाक खान ने पक्का मकान बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया। पात्रता पूरी होने के बाद उनका नाम आवास सूची में शामिल हुआ और उन्हें योजना के तहत आवास निर्माण के लिए सहायता प्राप्त हुई। योजना से मिले सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया। कुछ ही समय में उनका वर्षों पुराना सपना हकीकत में बदल गया।

नए घर में परिवार के साथ रहने की खुशी  अशफाक खान के चेहरे पर साफ दिखाई देती है। वे बताते हैं कि आर्थिक परेशानियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता ने इस कठिनाई को दूर कर दिया। आज उनका परिवार अपने पक्के और सुरक्षित घर में सुख-शांति के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।

 अशफाक खान ने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मविश्वास भी ला रही है।  अशफाक खान का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर बेहतर और सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में तीसरी आंख की नजर, रात में भी पढ़ सकेंगे वाहनों की नंबर प्लेट

 श्रीगंगानगर  पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में मादक पदार्थों और हथियारों की खेप गिराने की लगातार बढ़ती घटनाओं ने श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षा…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581