चंडीगढ़ CREST घोटाले में गिरफ्तारी से हड़कंप, IDFC के पूर्व मैनेजर संग मिलीभगत के आरोप

चंडीगढ़ 

हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के वित्त निदेशक अमित दीवान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पंचकूला में सामने आए 590 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में गिरफ्तारी के बाद अब चंडीगढ़ के 83 करोड़ रुपए के क्रेस्ट घोटाले में भी सीबीआई ने जाँच की शुरू। 

सीबीआई ने अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अमित दीवान को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी का चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। अब उसे 18 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि स्मार्ट सिटी और क्रेस्ट घोटाले के कथित मास्टरमाइंड कारोबारी विक्रम वाधवा के खाते में भी क्रेस्ट फंड से जुड़े 75 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। सीबीआई ने वाधवा का भी दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

कैश और आईपीएल टिकटों का खेल
सीबीआई जांच के मुताबिक अमित दीवान की आईडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि से गहरी सांठगांठ थी। आरोप है कि रिभव ऋषि ही क्रेस्ट फंड से अमित दीवान को लाभ पहुंचाता था। जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि कई बार 25 से 50 लाख रुपए तक कैश दीवान तक पहुंचाया गया। सीबीआई अब दोनों आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि सरकारी फंड से कितनी बार नकदी निकाली गई और उसे कहां इस्तेमाल किया गया।

जांच में यह खुलासा भी हुआ है कि अमित दीवान और रिभव ऋषि की नजदीकियां आईपीएल मैचों से शुरू हुई थीं। रिभव ने दीवान को आईपीएल टिकटें देकर संपर्क बढ़ाया, जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर सरकारी फंड में गड़बड़ी शुरू की।

सरकारी रकम शेल कंपनियों में लगाई
करीब दो महीने पहले चंडीगढ़ पुलिस ने स्मार्ट सिटी में 116.84 करोड़ और क्रेस्ट में करीब 83 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया था। यह रकम आईडीएफसी बैंक में एफडी के रूप में जमा थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलीभगत कर एफडी से रकम निकालकर शेल कंपनियों के जरिए रियल एस्टेट में निवेश किया। इसके बदले कुछ सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई। बाद में यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

डिलीवरी बॉय के जरिए पहुंचती थी रकम
सीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने दो युवकों को खास तौर पर रकम पहुंचाने के लिए नौकरी पर रखा था। इन्हें डिलीवरी बॉय की तरह इस्तेमाल किया जाता था और सरकारी फंड की रकम इधर-उधर पहुंचाई जाती थी। अब सीबीआई उन दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

आईडीएफसी बैंक से जुड़े घोटालों में शहर के कई ज्वेलर्स की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसी के चलते वीरवार को सीबीआई ने सावन और माणिक समेत शहर के करीब एक दर्जन ज्वेलर्स के शोरूमों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए और बैंक खातों की जांच भी शुरू कर दी है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस भी दर्ज
अमित दीवान को पंचकूला बैंक घोटाले में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एचपीजीसीएल के फाइनेंस ऑफिसर बलवंत सिंह ने हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बलवंत सिंह ने अपने सुसाइड नोट में अमित दीवान पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे।

 

Related Posts

सीएम योगी के विजन के अनुरूप एआई और क्वांटम तकनीक के दौर की चुनौतियों से निपटने को बनेगा सुपर फॉर्मूला

लखनऊ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने…

लाइसेंस रद्द होने के बाद भी जारी रखा पार्किंग रैकेट, लाल किले के पास फर्जीवाड़ा उजागर

नई दिल्ली  दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो लाल किले के पास एमसीडी के फर्जी पर्चियों का इस्तेमाल करके अवैध पार्किंग के रैकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581