Apple AirPods में आएंगे कैमरे, Siri और AI अनुभव को मिलेगा नया अपग्रेड

ऐपल अगले महीने iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है. फोल्डेबल फोन की भी चर्चा हो रही है. इसी बीच रिपोर्ट ये भी आ रही है कि कंपनी इस बार अपने AirPods में बड़े बदलाव कर सकती है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ऐसे AirPods पर काम कर रही है जिनमें छोटे कैमरे या इंफ्रारेड सेंसर दिए जाएंगे. पहली नजर में यह सुनकर लग सकता है कि अब AirPods से फोटो या वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. इन कैमरों का मकसद पूरी तरह अलग होगा.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक ऐपल इन कैमरों का इस्तेमाल ऐपल इंटेलिजेंस और सिरी को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए करना चाहता है. यानी AirPods आपके आसपास की चीजों को देख सकेंगे और उसी हिसाब से आपको जानकारी दे पाएंगे. ऐपल पिछले कुछ समय से AI की रेस में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है.

आईफोन में विजुअल इंटेलिजेंस फीचर आने के बाद अब कंपनी चाहती है कि यही एक्सपीरिएंस दूसरे डिवाइस में भी मिले. इसी वजह से AirPods को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाला डिवाइस नहीं, बल्कि AI वियरेबल बनाने की तैयारी चल रही है. लीक्स के मुताबिक AirPods में दिए जाने वाले कैमरे आम कैमरों जैसे नहीं होंगे. ये छोटे इंफ्रारेड सेंसर होंगे जो आसपास के माहौल को समझने में मदद करेंगे.

उदाहरण के लिए अगर आप किसी दुकान में खड़े हैं और किसी प्रोडक्ट के बारे में जानना चाहते हैं, तो Siri उससे जुड़ी जानकारी बता सकती है. अगर आप किसी विदेशी शहर में हैं, तो रास्ता समझाने या किसी बोर्ड को पहचानने में भी यह सिस्टम मदद कर सकता है.

ऐपल का फोकस फिलहाल विजुअल इंटेलिजेंस को और बेहतर बनाने पर है. फिलहाल यह फीचर नए iPhone मॉडल में कैमरे के जरिए काम करता है, लेकिन फेयूचर में AirPods भी इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं. कंपनी चाहती है कि यूजर बिना फोन निकाले सिर्फ Siri से सवाल पूछ सके और AI उसके आसपास की चीजों को समझकर जवाब दे सके.

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि AirPods में एक LED इंडिकेटर दिया जा सकता है. जब भी कैमरे या सेंसर विजुअल डेटा प्रोसेस करेंगे, तब यह लाइट जल जाएगी. इसका मकसद लोगों को यह बताना होगा कि डिवाइस उस समय विजुअल इनपुट का इस्तेमाल कर रहा है. इससे प्राइवेसी को लेकर ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, और सेंसर्स वाले एयर पॉड्स लॉन्च होते हैं तो ये सिर्फ वायरलेस ईयरबड्स नहीं रहेंगे. वे ऐपल के AI इकोसिस्टम का अहम हिस्सा बन जाएंगे. इससे Siri ज्यादा समझदार होगी और यूजर को बिना स्क्रीन देखे भी कई काम करने में मदद मिल सकती है.

Related Posts

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

दिल्ली की सरकारी महिला यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 1 करोड़ का पैकेज, MotorQ ने दिया ऑफर

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT और NIT को प्रमुख संस्थान माना जाता है लेकिन कई अन्य सरकारी काॅलेज भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से पहचान बना रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581