महाकाल से साईं बाबा तक दर्शन का मौका, IRCTC ने शुरू की खास धार्मिक यात्रा

गयाजी
 भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

पैकेज कोड ईजेडबीजी-32 के तहत विशेष पर्यटक ट्रेन एक सितंबर 2026 को बेतिया से रवाना होगी। आठ रात और नौ दिन की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में श्री साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रियों को एलोरा की प्रसिद्ध गुफाओं का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ यात्रियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

कई स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा
आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रेन में यात्रियों के लिए बिहार और आसपास के कई प्रमुख स्टेशनों से बोर्डिंग एवं डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इनमें बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी शामिल हैं।

यात्रा के लिए करीब 340 सीटों की बुकिंग हो चुकी है। लगभग 160 सीटें अभी उपलब्ध हैं। इनमें इकोनामी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें शामिल हैं। कम्फर्ट क्लास में सीट उपलब्ध नहीं है।

18,160 रुपये से शुरू होगा किराया
आईआरसीटीसी के अनुसार, इकोनामी क्लास का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपए और कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

पैकेज में रेल यात्रा के साथ होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, सुरक्षा एवं यात्रा बीमा शामिल है।

यात्रियों को यात्रा के दौरान निर्धारित धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने और वापस ट्रेन तक लाने की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल रहेगी।

समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समूह छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक यात्री बुकिंग और पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की 24 घंटे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की MP में एंट्री, 166 देशों तक पहुंचेगा रोमांच

भोपाल राजधानी भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। पहली बार शहर में एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। 19 से…

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, अमरकंटक सबसे ठंडा, 17 शहरों में लुढ़का पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक में सबसे कम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581