हाईवे पर सफर करने वालों के लिए अलर्ट, टोल SMS नहीं किया नजरअंदाज तो कटेगा 10 हजार का चालान

 नई दिल्ली

सड़क पर गाड़ी दौड़ रही है, टोल प्लाजा आया और आपने बिना रुके टोल टैक्स चुका दिया. लेकिन अब टोल पार करते ही आपके मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज आ सकता है, जो आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा होगा. अगर आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या आपने इंश्योरेंस नहीं कराया है, तो इसकी जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है. फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली के एक टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है. आने वाले समय में इसे देशभर के नेशनल हाईवे पर लागू करने की तैयारी है। 

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर बने मुंडका टोल प्लाजा पर इस सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया है. फिलहाल इस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि इसे पूरी तरह स्टेबल और बेहतर बनाया जा सके. इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को समय पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए जागरूक करना है। 

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

इस पूरे प्रोसेस में टोल प्लाजा और वाहन पोर्टल के बीच डेटा शेयर किया जाएगा. जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, उसकी जानकारी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के वाहन (Vahan) डेटाबेस को भेजी जाएगी. इसके बाद सिस्टम अपने आप वाहन के इंश्योरेंस की वैलिडिटी की जांच करेगा। 

अगर जांच में पता चलता है कि वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या उसका कोई वैलिड इंश्योरेंस नहीं है, तो वाहन मालिक के मोबाइल पर तुरंत SMS भेजा जाएगा. इस मैसेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, टोल प्लाजा पार करने का समय और इंश्योरेंस की एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी होगी. साथ ही वाहन मालिक को इंश्योरेंस रिन्यू कराने की सलाह भी दी जाएगी। 

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, इस मैसेज के जरिए वाहन मालिकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए समय पर इंश्योरेंस कराने की याद दिलाई जाएगी. यानी ये एक तरह का रिमाइंडर मैसेज नोटिफिकेशन का काम करेगा. ताकि ऐसे वाहन मालिक तत्काल अपने वाहन का इंयोरेंस करा सकें। 

कितना लगेगा जुर्माना
भारत में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़क पर चलते हैं, जिनका इंश्योरेंस वैलिड नहीं होता है. सड़क हादसे की स्थिति में ऐसे वाहन पीड़ितों के लिए मुआवजा पाने की मुश्किल बढ़ा सकते हैं. इसी समस्या को देखते हुए NHAI का यह कदम अहम माना जा रहा है। 

मौजूदा नियमों के मुताबिक, बिना वैलिड इंश्योरेंस वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर वाहन मालिक को बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना या 5,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर बेस प्रीमियम का पांच गुना या 10,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना लगाया जा सकता है। 

देशभर के हाईवे पर लागू हो सकता है सिस्टम
फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के दौर में है. शुरुआती टेस्ट के बाद सिस्टम को बेहतर बनाने और इसकी कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा. इसके सफल होने पर इसे देश के दूसरे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी लागू किया जा सकता है. इससे वाहन मालिकों को इंश्योरेंस की समयसीमा याद रखने में मदद मिलेगी और बिना वैलिड थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना भी आसान हो सकता है। 

Related Posts

नौकरियां बढ़ाने और बेहतर वेतन देने की जरूरत पर PM मोदी सख्त, उद्योगपतियों को दिया स्पष्ट संदेश

 नई दिल्ली नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी…

BS6 कार-बाइक वालों की बचत, अब 3 साल में रिन्यू कराना होगा PUC सर्टिफिकेट

नई दिल्ली सरकार ने मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र की वैधता में बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुराने बीएस-VI निजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581