‘मदर ऑफ ऑल बम’ की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा कदम, नए रक्षा मंत्री ने अमेरिका को दी चेतावनी

तेहरान
ईरान ने लंबे अरसे के बाद नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। ईरान की संसद ने मेहराद अखलाकी केटाब्ची को रविवार को यह पद सौंपा। इस तरह से आठ महीने बाद ईरान को नया रक्षा मंत्री मिला है। मेहराद ने भी ईरान के नए रक्षा मंत्री का पद संभालते ही अमेरिका को ललकार दिया है। मेहराद ने कहा कि अगर अमेरिकी दुश्मनों ने कुछ भी गलत किया तो उनकी खैर नहीं। ईरान के लोगों और इस्लाम के रक्षकों का जवाब और ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाला होगा। साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बम’ के इस्तेमाल को लेकर भी बयान दिया है।

किसकी जगह बने रक्षा मंत्री
अखलाकी ने माजिद इब्न अल-रेजा की जगह ली, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री अजीज नसिरजादेह के फरवरी में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में मारे जाने के बाद जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अखलाकी ने ईरान की रक्षा इंडस्ट्री में दशकों बिताए हैं। उन्होंने इसके एयरोस्पेस और मिसाइल सेक्टरों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। उन्हें ईरान के रक्षा क्षेत्र में काम करने के कारण अमेरिका और यूरोपीय संघ की प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। एक कार्यक्रम में अखलाकी ने देश की सैन्य-औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने, रक्षा तकनीकों के विकास को तेज करने और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने का वादा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति रखें ध्यान
अखलाकी ने अपने ताजा बयान में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति को यह ध्यान देना चाहिए कि उनकी सेनाएं हमारे क्षेत्र से सुरक्षित रूप से वापस लौटें। अगर उन्होंने एक भी बम गिराया, तो उन्हें देखना पड़ेगा कि उनके कितने सैनिक यहां से अंतिम यात्रा पर ही निकलेंगे। गौरतलब है कि इस हफ्ते सीएनएन की रिपोर्ट आई थी कि अमेरिका ने हमले का प्लान तैयार किया है।

इसके मुताबिक अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए सैन्य ऑपरेशन का आदेश देते हैं, अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर जीबीयू-43/बी बम का इस्तेमाल कर सकता है। इस बम को ‘मदर ऑफ ऑल बम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हथियार अमेरिका के सबसे बड़े गैर-परमाणु बम में से एक है।

इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज से अनधिकृत मार्ग से गुजरने की कोशिश के दौरान समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल ले जा रहे एक विशाल टैंकर में आग लग गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जहाज ने जलडमरूमध्य से गुजरते समय अपनी स्थिति बताने वाली और रडार प्रणालियां बंद कर दी थीं, ताकि उसकी पहचान न हो सके। ईरान ने आरोप लगाया कि जहाज अमेरिकी सेना के सहयोग से इस मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहा था।

Related Posts

1100 किलो के टेलीस्कोप की धरती पर वापसी से हलचल, क्या इंसानों को है कोई खतरा?

वाशिंगटन नासा का 22 साल पुराना ऐतिहासिक नील गेह्रेल्स स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुका है. अंतरिक्ष में दो दशक से ज्यादा समय तक सेवा देने के…

ताइवान के पास चीन की रिकॉर्ड सैन्य गतिविधि, 31 विमानों ने पार की मध्य रेखा

ताइपे ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों में अचानक आई तेजी ने एक बार फिर एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581