इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 25 साल पुराने किडनैपिंग केस में देरी पर जताई सख्त नाराजगी

लखनऊ

एक शख्स पर 25 साल पहले युवती के अपहरण का आरोप लगा था. आज दोनों पति पत्नी हैं और उनके तीन बच्चे हैं. लेकिन किडनैपिंग का वह ढाई दशक पुराना केस अब भी चल रहा है. यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को पहुंचा तो अदालत ने हैरानी जताई और कहा कि 'तारीख पर तारीख' वाला जुमला अदालत के कामकाज की पहचान नहीं बन सकता. मामला यह था कि आरोपी और पीड़िता ने शादी कर ली थी और अब उनके तीन बच्चे हैं. सभी लोग खुशी से जीवनयापन कर रहे हैं. 'तारीख पर तारीख' दामिनी मूवी का मशहूर डायलॉग है, जो वकील के रोल में एक्टिंग कर रहे सनी देओल ने बोला था।  

इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री पीड़िता के रूप में दिखाई जाती हैं और उनका ही पक्ष रखते हुए सनी देओल ने यह डायलॉग बोला था. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बहराइच की ट्रायल कोर्ट में लगातार टलती सुनवाई को लेकर तंज कसा. अदालत ने कहा कि किसी मामले को दो दशक से ज्यादा तक लंबित रखना संविधान के उस मूल अधिकार का उल्लंघन है, जिसमें नागरिकों को कानून के सामने समान अवसर की गारंटी दी गई है. बेंच ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है. इसके साथ ही अदालत ने दो आरोपियों को अग्रिम जमानत भी दे दी। 

इस मामले में 2001 में बहराइच के पयागपुर पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ था. जस्टिस राजीव भारती ने इस मामले में आरोपियों अजय कुमार और रामचंद्र की बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की. अदालत में सुनवाई के दौरान जस्टिस भारती को बताया गया कि केस में जिसे पीड़िता बताया गया है, वह खुद ही अजय कुमार के साथ गई थी. फिर दोनों ने शादी कर ली थी और अब दोनों पति और पत्नी के तौर पर खुश हैं. दोनों के तीन बच्चे भी हैं। 

हाई कोर्ट बोला- अदालत में चल रही थी तारीख की औपचारिकता
इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि सालों तक इस मामले में सही से कार्रवाई नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि यह मामला तो ऐसा लग रहा है कि जैसे अदालत में तारीख देने की औपचारिकता ही चल रही थी. उन्होंने कहा कि न्याय के अनंतकाल तक के लिए टाला नहीं जा सकता. न्याय जनता का अधिकार है और वह समय रहते ही मिलना चाहिए. इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को आदेश दिया कि वे ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर करें और फिर वहां से उन्हें अग्रिम जमानत पर ही रिहा किया जाएगा। 

Related Posts

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम

रायपुर सशक्त महिलाएं न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक भी बन रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…

मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य

रायपुर  सूरजपुर जिला के ग्राम केशवनगर की मती सोनकुमारी प्रजापति अपने हुनर और मेहनत से पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। वे मिट्टी से दीये, गुल्लक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581