‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ फिनाले में भावुक हुए अक्षय कुमार, ट्रिब्यूट वीडियो देख छलके आंसू

अक्षय कुमार के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को शुरुआत से ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीस ने शिरकत की. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार कैमरे पर ही इमोशनल हो गए.

नम हुईं अक्षय की आंखें
शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. फिनाले एपिसोड में मेकर्स ने अक्षय के लिए एक खास 'ट्रिब्यूट वीडियो' तैयार किया, जिसे देखकर खिलाड़ी कुमार अपने आंसू नहीं रोक पाए. नेशनल टीवी पर उनकी आंखें नम हो गईं.

ट्रिब्यूट वीडियो में अक्षय की शो में शानदार जर्नी दिखाई गई. वीडियो में शो के दौरान अक्षय के हंसते-खेलते और मस्ती-मजाक के पलों को भी दिखाया गया. साथ में खिलाड़ी कुमार के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया गया. वीडियो में अक्षय के लिए कहा गया- कल से ये मंच नहीं होगा. लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी. आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी. आप याद रहेंगे.

शायद ही पहले कभी किसी ने अक्षय कुमार को कैमरों पर रोते हुए देखा होगा. अक्षय को इमोशनल देखकर उनके फैंस की आंखें भी भर आई हैं.

अक्षय ने मामा को किया इंट्रोड्यूस
ट्रिब्यूट वीडियो देखकर अक्षय काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं. इमोशनल होते हुए अक्षय ने अपने मामा से भी मिलवाया. मामा को इंट्रोड्यूस करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा- मेरे मामा जी भी यहां आए हैं, उन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है. वो मुझे बताते हैं- बेटा, जैसे ही रात के 9 बजते हैं, मैं शो देखने बैठ जाता हूं. इस शो को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया इंडिया.

फिनाले एपिसोड होगा धमाकेदार
फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन संग अक्षय कुमार खूब मस्ती मजाक भी करते दिखेंगे. चारों सितारों ने मिलकर स्टेज पर धमाका करते दिखेंगे. अक्षय और फराह और एक दूसरे को टीज करते हुए भी नजर आएंगे. प्रोमो वीडियो में दोनों का बॉन्ड और खट्टी-मीठी नोकझोंक फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रही है. आप भी मिस मत करिएगा 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का फिनाले एपिसोड.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581