आदिल राशिद टॉप-3 में पहुंचे, भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद बदली T20 रैंकिंग

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इंग्लिश प्लेयर्स की टी20 रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हो गई है। इंग्लैंड के जैकब बेथेल T20I बल्लेबाजों की लिस्ट में सात स्थान चढ़कर आठवें पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में 46 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बैटिंग रैंकिंग में 12 स्थान ऊपर 108वें नंबर पर आ गए हैं। वह इतने ही स्थान चढ़कर बॉलिंग रैंकिंग में 71वें नंबर पर आ गए हैं। वह ऑलराउंडर्स रैंकिंग में छह स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 13वें नंबर पर चले गए हैं। सैम ने दूसरे मैच में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि तीसरे मुकाबले में नाबाद 41 रन बनाए थे। भारत को तीसरे मैच में 125 रनों से हार मिली, जो T20I इतिहास में उसकी सबसे बड़ी शिकस्त है।

श्रेयस अय्यर ने लगाई 425 स्थान की छलांग
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बैटर्स की सूची में 425 स्थान की छलांग लगाई हैं। वह अब 93वें नंबर पर आ गए हैं। अय्यर की कप्तानी की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही लेकिन इंग्लैंड में पहले मैच में 68 रन बनाकर उन्होंने प्रभावित किया। उन्होंने दूसरे मुकाबले में 37 रन जुटाए। हालांकिस तीसरे मैच में 5 रन ही बना सके। भारत के विकेटकीपर ईशान किशन नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 49 रनों की पारी खेली थी लेकिन नॉटिंघम में 13 रन ही जोड़े पाए। अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। उनका तीसरे मैच में 13 रन बटोरे थे। टॉप-10 में तीन भारतीय हैं। तिलक वर्मा छठे स्थान पर कायम हैं।

टॉप-3 में पहुंचे इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद
वहीं, इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद बॉलिंग रैंकिंग में एक स्थान ऊपर तीसरे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने नॉटिंघम में 14 रन खर्च किए और दो विकेट झटके। पेसर जोश टंग यहां चार विकेट लिए और 301वें स्थान पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के विल जैक्स ने भी सीरीज में असरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो अहम विकेट लिए, जिससे ऑलराउंडर्स रैंकिंग में छह स्थान चढ़कर सातवें पर पहुंच गए। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को ब्रिस्टल में आयोजित होगा।

 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581